नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 49 डिग्री तापमान के 'टॉर्चर' से बेहाल दिल्लीवालों को आज सुबह-सुबह मौसम के करवट लेने से राहत मिली है। आज सोमवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। इसके साथ ही तेज आंधी भी चल रही है। तेज आंधी के चलते राजधानी दिल्ली में कई स्थानों पर पेड़ गिर गए हैं। हालांकि आज दिल्ली का मौसम बहुत की सुहाना हो गया है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई है।
#WATCH | An uprooted tree blocks road near Delhi Cantonment area following strong winds and rain, as parts of National Capital receive rainfall. pic.twitter.com/xLtnV8r3I8 — ANI (@ANI) May 23, 2022
#WATCH | An uprooted tree blocks road near Delhi Cantonment area following strong winds and rain, as parts of National Capital receive rainfall. pic.twitter.com/xLtnV8r3I8
दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, खराब मौसम और अन्य संबंधित मुद्दों के कारण 40 से अधिक प्रस्थान उड़ानों में देरी हुई। खराब मौसम और अन्य संबंधित मुद्दों के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लगभग 18 आगमन उड़ानें देरी से चल रही हैं। दो उड़ानें रद्द।
राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। यूपी के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिन तक धूल भरी आंधी चलेगी।
84 के दंगा पीड़ितों संबंधी नीति में भर्ती में वरीयता की परिकल्पना है, अनिवार्य रोजगार नहीं: अदालत
आंधी बारिश को लेकर ऑरेज अलर्ट जारी आंधी बारिश को लेकर वहीं मौसम विभाग ने आज सोमवार के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाए चलने की संभावना है और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार है।
आइपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे तीन लोग काबू
दिल्ली का तापमान आईएमडी के अनुसार राजधानी में सोमवार को सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी उम्मीद है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 27 और 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटों में राजधानी की हवा में नमी का स्तर अधिकतम 77 प्रतिशत और न्यूनतम 29 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
नए IT Rules में सरकार के कुछ सामग्री को ‘ब्लॉक’ करने के आदेश को...
GST को लेकर कांग्रेस का आरोप- मोदी सरकार को गरीबों की नहीं, कसीनो की...
CIC ने ‘एकदम गलत’ उत्तर देने पर दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार
TMC की मांग - उदयपुर हत्याकांड, आतंकवादी के ‘‘भाजपा से संबंध’’ की...
लालू यादव को लेकर पीएम मोदी ने RJD नेता तेजस्वी से फोन पर की बात
केजरीवाल का आरोप - दिल्ली को पूर्ण केंद्रशासित राज्य बनाने की चर्चा,...
आतंकी तालिब हुसैन शाह को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला, उठाए...
पंजाब में नए मंत्रियों को विभाग आवंटित, अमन अरोड़ा को मिला शहरी विकास
राहुल गांधी के बयान का मामला: टीवी एंकर को छत्तीसगढ़ की बजाए यूपी...
योगी सरकार के 100 दिन के मौके पर अखिलेश यादव ने तबादलों पर सवाल उठाए