नई दिल्ली/टीम डिजटल। बुधवार को मॉनसून (Monsoon) ने दिल्ली से विदाई ली। सितंबर में लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ा। 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सितंबर सबसे सूखा रहा। अब लोगों को इंतजार है ठंड की दस्तक का है। विशेषज्ञों की मानें तो दिल्ली एनसीआर में आने वाले एक सप्ताह में सर्दी की दस्तक होगी, इसके बाद से सुबह और शाम को मौसम में ठंडक रहेगी।
इस साल सितंबर में मॉनसून ने लोगों को बहुत निराश किया। पूरा सितंबर बिना बारिश के निकल गया। जिस तरह इस साल समय से पहले ही मॉनसून ने दस्तक दी थी तो ऐसा लग रहा था कि इस बार खूब बरसात होने वाली है, लेकिन जून और जुलाई में लगभग एक सप्ताह अच्छी बारिश हुई। इस साल सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।
दिल्ली के किसानों को CM केजरीवाल की सौगात, पराली को खाद बनाने का घोल मिलेगा मुफ्त
अक्टूबर भी सितंबर की तरह शुष्क भारतीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर भी सितंबर की तरह शुष्क रहेगा। हालांकि 15 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से मौसम बदलने लगेगा। 5 अक्टूबर से सुबह और शाम के तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को ठंड महसूस होने लगेगी।
हाथरस गैंगरेप मामलाः आधी रात को पुलिसिया अंधेर, विपक्ष के निशाने पर CM योगी
सितंबर में सामान्य से 80 प्रतिशत कम बारिश मौसम विभाग का कहना है कि इस साल सितंबर माह में सामान्य से 80 प्रतिशत कम बारिश हुई और 16 साल का रिकॉर्ड टूट गया। वहीं प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि इस साल मॉनसून ट्रफ दिल्ली-एनसीआर से होकर गुजरा ही नहीं। ये इस बार उत्तर पश्चिम राजस्थान और गुजरात के आसपास ही केंद्रित था। 25 जून को दिल्ली-एनसीआर पहुंचे मॉनसून ने सितंबर के अंतिम दिन विदा ली और अब 5 अक्टूबर से सर्दियां दस्तक देने वाली हैं।
SBI जनरल इंश्योरेंस के साधारण बीमा उत्पाद को बेचेगी इंडियन ओवरसीज...
अमरिंदर सिंह के मुख्य सलाहकार बने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर
चौथी बार बढ़ी LPG की कीमत, चार बार बढ़ा दाम, जानें अब कितना महंगा हुआ...
Video: जीनत अमान ने इंटरनेट पर लगाई आग, 69 की उम्र में Laila O Laila...
BJP विधायक ने जवाहर लाल नेहरू पर लगाया आरोप, कहा- क्रांतिकारी...
बिहार: नीतीश ने बर्थडे पर किया चुनावी वादा पूरा, फ्री लगेगी कोरोना...
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें
छत्तीसगढ़: हथनी के कुचलने से हुई 21 साल के शख्स की मौत, जबरन ले रहा...
केरल के CM ने राहुल गांधी पर साधा निशाना- कई राज्यों में सत्ता चले...
राहुल गांधी का BJP पर हमला, कहा- मुख्यमंत्री को हटाकर भारत को राह...