Friday, Mar 24, 2023
-->
delhi winters weather forecast  snow fall in mountain areas

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड, सर्द हवाओं से बढ़ा ठिठुरन का एहसास

  • Updated on 12/17/2019

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पहाड़ी इलाकों (Mountainous areas) में दो दिन से हो रही बारिश और बर्फबारी (Snow Fall) का असर राजधानी दिल्ली (Delhi) के मौसम (weather) पर दिखने लगा है। सोमवार सुबह से ही शीतलहर चलनी शुरू हो गई और कई इलाकों में घना कोहरा पसरा दिखाई दिया। इसी प्रकार के हालात आज मंगलवार को भी बने हुए हैं। 

इसके चलते जहां राजधानी के लोग ठिठुरते दिखाई दिए तो वहीं यातायात भी प्रभावित हुआ। आलम यह रहा कि धूप नहीं निकलने के चलते अधिकतम तपमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जिसके चलते पूरा दिन ठिठुरन बनी रही। 

वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को न्यूनतम तापमान के नीचे गिरने की संभावना जताते हुए 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अंदेशा जताया है। सप्ताह के अंत में शनिवार व रविवार को फिर से आंधी और बारिश होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में पिछले सप्ताह हुई बारिश और इसके बाद चली ठंडी हावाओं के बाद ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। 

दिल्ली: रविवार का मौसम रहा खुशनुमा, आज भी हल्की बारिश होने की संभावना

अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस
अब पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद शीतलहर ने लोगों को अंदर तक कंपकंपाना शुरू कर दिया है। सफदरजंग मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूतनम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। 

NGT पैनल ने DPCC से 5 वर्षों में यमुना के पानी की गुणवत्ता रिर्पोट देने को कहा

हिमाचल, कश्मीर व उत्तराखंड में बारिश और भारी बर्फबारी
आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान के नीचे जाने और कठिठुरन के और अधिक बढऩे की संभावना है। सोमवार को सुबह घरों से काम के लिए निकले लोग मोटे कपड़े और कानों पर मफलर टांगे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर इसलिए महसूस हो रही है, क्योंकि दो दिन से हिमाचल, कश्मीर व उत्तराखंड में बारिश और भारी बर्फबारी चल रही है। 

 

कई इलाकों में दिखा कोहरा
इसके साथ ही कई इलाकों में कोहरा देखने को मिला जिसके चलते सुबह सड़क पर वाहन चालक हैडलाइट जलाकर चलते दिखाई दिए। सुबह से ही सूरज बादलों के पीछे छुपा रहा और पूरा दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग ने 21 और 22 दिसम्बर को एक बार फिर से राजधानी में आंधी व बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। 

comments

.
.
.
.
.