नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राजधानी में कोरोना मामलों (Corona Cases) के साथ-साथ मच्छर जनित डेंगू (Dengue) मलेरिया (Malaria) और चिकनगुनिया (Chikungunya) के मामलों का भी लगातार सामने आना जारी है। लोगों को कोरोना के साथ-साथ डेंगू भी होने लगा है। जलजनित, मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए गठित नोडल एजेंसी दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अनुसार बीते सप्ताह डेंगू के 50 नए मामले सामने आए हैं।
इसमें उत्तरी दिल्ली नगर निगम इलाके से 21, दक्षिणी दिल्ली से 21 और पूर्वी निगम से छह मामले दर्ज किए गए हैं और संदिग्ध दो मामले हैं। इस तरह से इस साल दिल्ली में डेंगू के अब तक 316 के सामने आ चुके हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों से 8 मामले सामने आए हैं।
हालांकि पिछले साल अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक डेंगू के कुल 467 मामले दर्ज किए गए थे। इस कारण इस साल अभी पिछले साल के मुकाबले मामले कम हैं।
दिल्ली में कोरोना का कहर बरकरार, पिछले 24 घंटों में पाए गए 1,849 नए कोविड-19 केस
मलेरिया के 13 नए केस दूसरी ओर बीते सप्ताह मलेरिया के 13 मामले सामने आए हैं। इसमें उत्तरी दिल्ली नगर निगम से पांच, पूर्वी दिल्ली निगम एक और दो संदिग्ध मामले दर्ज किए गए हैं। इस तरह से मलेरिया की चपेट में अब तक 190 लोग आ चुके हैं। चिकनगुनिया के मामले में पिछले सप्ताह के मुकाबले कमी आई है। 2 नए मामलों के साथ चिकनगुनिया की चपेट में अब तक 71 लोग आ चुके हैं।
लौटेंगी रौनकें! दिल्ली में रामलीलाएं होंगी लेकिन इन शर्तों के साथ
68 हजार से ज्यादा घरों को भेजा गया नोटिस निगम के अनुसार डेंगू की रोकथाम के लिए निगम मलेरिया विभाग काम कर रही है तथा मच्छरों की उत्पत्ति रोकने के लिए दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। निगम इस रोकथान के लिए बड़े पैमाने पर चालान भी कर रहा है। एमसीडी के अनुसार अभी तक मलेरिया विभाग द्वारा 1700 2767 घरों की जांच की जा चुकी है। इसमें 89343 घरों में डेंगू मच्छरों का प्रजनन होता पाया गया। 68299 घरों को कानूनी नोटिस भेजा गया। इसके अलावा 917517 घरों में दवा का छिड़काव किया गया।
रामलीला: कम समय के कारण आयोजक खड़े कर रहे हाथ, बेनतीजा साबित हो रही मीटिंग
दिल्ली में 3.11 लाख कोरोना संक्रमित वहीं दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। यहां सोमवार को 24 घंटों में कोरोना के 1849 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 40 मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 3,11,188 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 20,535 है। वहीं 2,84,844 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 5,809 लोगों की जान जा चुकी है।
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें-
जनगणना, परिसीमन के पहले ही लागू किया जाए महिला आरक्षण कानून :...
समाजवादी पार्टी ने कहा - महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं लेकिन....
महिला आरक्षण विधेयक : AAP सांसद संदीप पाठक ने मोदी सरकार की नीयत पर...
यूपी के बाद PM मोदी मप्र में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे...
Exclusive Interview: जवान में निभाया अहम किरदार फिर भी ऑडियंस की तरह...
परिवारों पर कर्ज का बोझ हुआ दोगुना, बचत हुई आधी : SBI रिसर्च
टाटा समूह के स्वामित्व वाली Air India के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को DGCA...
केजरीवाल आवास पुनर्निर्माण विवाद: PWD अधिकारियों को कैट का रुख करने...
लॉन्च हुआ सबसे हल्का स्मार्टफोन Motorola Edge 40 Neo, खासियत से भरपूर...
PM मोदी वाराणसी का करेंगे दौरा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की...