Thursday, Mar 23, 2023
-->
devastation in ukrainian cities, seven killed in russian attack

यूक्रेन के शहरों में तबाही, रूस के हमले में सात की मौत

  • Updated on 2/24/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वीरवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की, साथ ही दावा किया कि इसका मकसद नागरिकों की रक्षा करना है। रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है । यूक्रेन अब कीव समेत कई एयरपोर्ट खाली कराने में जुटा है। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल दागे हैं। यह बात यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भी स्वीकार की है। यूक्रेन के कई शहरों में रूस हमला कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक मरियुपोल शहर में टैंक देखे गए हैं। एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया है। रूस के हमले में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि नौ लोग घायल हुए हैं। पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है।

यूक्रेन की सेना हथियार डाल दे
इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की सेना हथियार डाल दे। इसके बाद यूक्रेन के अलग-अलग शहरों से लगातार धमाके की खबरें आ रही हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव पर तो क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला होने की जानकारी मिली है।

रूस और यूक्रेन मे छिड़ा युद्ध! भारत लौटे छात्रों ने बयां किया आंखों देखा हाल

एएफपी के मुताबिक, पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का आदेश देते हुए कहा कि रूस का कब्जा करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन कोई भी हमारे साथ हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है या हमारे लोगों के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है। 
रूस ने यूक्रेन से लगी सीमा के पास 2 लाख जवानों को किया तैनात 
 इसके साथ ही, रूस ने यूक्रेन से लगी सीमा के पास करीब 2 लाख जवानों को तैनात किया है। इधर, यूक्रेन की राजधानी कीव में कई धमाके की आवाजें सुनाई दी। बता दें कि  विस्फोट की आवाज क्रेमटोर्स्क और यूक्रेन के तीसरे सबसे बड़े शहस ओडेस्सा में सुनाई दे रही है।

रूस- यूक्रेन युद्ध का असर, साल की सबसे बड़ी गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स- निफ्टी

हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि इस हमले से होने वाली मौतों और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। दुनिया इसके लिए रूस को जवाबदेह ठहराएगी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.