Sunday, Mar 26, 2023
-->
digvijay-singh-narmada-parikrama-padayatra-concluded-now-attacks-on-bjp-before-mp-elections

दिग्विजय की 'नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा' संपन्न, अब खोलेंगे भाजपा की पोल

  • Updated on 4/9/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की ‘नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा’ आज 192वें दिन संपन्न हो गई है। दिग्गी राजा की यह अहम यात्रा मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के बरमान घाट पर समाप्त हुई। 

मुंबई एयरपोर्ट पर दो दिनों के लिए 6-6 घंटे प्रभावित रहेंगी फ्लाइट्स

साल 1993 से वर्ष 2003 तक प्रदेश के सीएम रहे 70 वर्षीय दिग्विजय सिंह ने अपनी पत्नी अमृता राय के साथ बरमान घाट से ही पिछले साल 30 सितंबर को नर्मदा पूजन के बाद यह नर्मदा पद यात्रा का श्रीगणेश किया था। 

ICICI-Videocon लोन मामला: भाजपा सांसद की ओर से उठी चंदा कोचर की गिरफ्तारी की मांग

दिग्विजय, अमृता और पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा और नारायाण सिंह अमलाबे समेत उनके कई समर्थक नर्मदा नदी के दोनों किनारे करीब 3,300 किलोमीटर की इस पदयात्रा करने के बाद आज सुबह बरमान घाट पर पहुंचे।

अभिषेक बच्चन ने मां जया को कुछ इस अंदाज में दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

घाट पर पहुंचने के बाद दिग्विजय और उनकी पत्नी ने यात्रा पूरी होने से जुड़े कई धार्मिक कर्मकांड किए। इस दौरान इस धार्मिक यात्रा को पूरी करने के लिए दिग्विजय को शुभकामनाएं देने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्रीगण कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी और मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव समेत बड़ी तादात में लोग पहुंचे थे। 

बुलेट ट्रेन के लिए गुजरात में शुरू हुई जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया, किसानों ने जताया रोष

कांग्रेस ने दावा किया है कि अपनी पदयात्रा के दौरान दिग्विजय ने भाजपा सरकार के सवा 14 साल के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार से जुड़े सबूत भी जुटाए हैं। ऐसे में अब वह कांग्रेस चुनाव प्रचार के दौरान मध्यप्रदेश में भाजपा शासन में हुए भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे।

सलमान की जमानत के बाद बॉलीवुड ने ली राहत की सांस, तेजी से पूरी होंगी अटकी फिल्में

बता दें कि दिग्विजय ने अपनी पदयात्रा के दौरान मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 110 सीटों का दौरा किया और इस दौरान वह जनता से भी मिले और उनकी समस्याएं भी सुनीं। माना जा रहा है कि पूर्व सीएम की इस पदयात्रा से इस साल के आखिर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा होगा। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.