Wednesday, Oct 04, 2023
-->
digvijaya-singh-says-bjp-dependent-on-evm-so-not-disturbed-public-displeasure-rkdsnt

भाजपा EVM पर निर्भर, इसलिए जनता की नाराजगी से केंद्र परेशान नहीं: दिग्विजय 

  • Updated on 3/6/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि नए कृषि कानूनों और ईंधन की बढ़ती कीमतों पर जनता की नाराजगी को लेकर केन्द्र सरकार परेशान नहीं है क्योंकि भगवा पार्टी को चुनाव जीतने के लिये ईवीएम पर भरोसा है। केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर दिग्विजय अपनी बाजू पर काली पट्टी बांध कर शाजापुर जिले के जयहेड़ा में संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे। 

तापसी पन्नू ने आयकर विभाग के छापे पर तोड़ी चुप्पी, निशाने पर सीतारमण

उन्होंने कहा, ‘‘ नवंबर माह में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये थी, जो अब बढ़कर 890 रुपये हो गयी है। केन्द्र सरकार की उज्जवला योजना के 80 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी इसे खरीदने में असमर्थ हैं।’’  

किसान आंदोलन को चर्चा से गायब करने के लिए हथकंडे अपना रही मोदी सरकार: कांग्रेस

 

सुब्रमण्यन स्वामी ने श्रीधरन की उम्र को लेकर उठाए सवाल, आडवाणी-जोशी को किया याद

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के शासन में पेट्रोल और डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुक्ल 10 गुना तक बढ़ गया है। इससे मंहगाई में वृद्धि हुई है और लोगों को बहुत तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के बीच नाराजगी देखकर नेता ङ्क्षचतित हो जाते हैं, लेकिन भाजपा इससे प्रभावित नहीं है क्योंकि वह ईवीएम पर निर्भर है।’’  

सूरत की अदालत ने 122 लोगों को सिमी का सदस्य होने के आरोप से किया बरी

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.