Tuesday, Mar 21, 2023
-->
donald trump honored pm narendra modi with legion of merit award pragnt

ट्रंप ने PM मोदी को दिया अमेरिका का खास सम्मान, 'लीजन ऑफ मेरिट' अवॉर्ड से किया सम्मानित

  • Updated on 12/22/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटिल। अमेरिका (America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को प्रतिष्ठित 'लीजन ऑफ मेरिट' (Legion of Merit) पुरस्कार से सम्मानित किया। मोदी को यह पुरस्कार अपने नेतृत्व में भारत (India) और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और भारत को एक वैश्विक ताकत के रूप में आगे बढ़ाने के लिए दिया गया।

आज PM मोदी करेंगे AMU को संबोधित, आजादी के बाद ऐसा दूसरा मौका

अमेरिका में PM मोदी को बड़ा सम्मान
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रोबर्ट ओ’ब्रायन ने व्हाइट हाउस में यह पुरस्कार दिया। ओ’ब्रायन ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'अपने नेतृत्व में अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए लीजन ऑफ मेरिट' पुरस्कार प्रदान किया।

किसान एकता मोर्चा का पेज सोशल मीडिया पर बंद, निशाने पर आया फेसबुक

'लीजन ऑफ मेरिट' अवॉर्ड से सम्मानित
मोदी को सर्वोच्च सम्मान 'चीफ कमांडर ऑफ द लीजन ऑफ मेरिट' पुरस्कार दिया गया, जो केवल सरकार या राष्ट्र प्रमुख को दिया जाता है। उन्हें यह पुरस्कार उनके बेहतरीन 'नेतृत्व और दूरदृष्टि के लिए दिया गया, जिसने भारत को वैश्विक शक्ति के तौर पर उभरने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका एवं भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत' किया है। ओ'ब्रायन ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किया।

किसान आंदोलन के बीच आढ़तियों पर आयकर छापे, विरोध में बंद रहेंगी दुकानें

कई अन्य देश भी PM मोदी को कर चुके हैं सम्मानित
अमेरिका से पहले प्रधानमंत्री मोदी को कई अन्य देश भी अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। इनमें 2016 में सऊदी अरब द्वारा दिया गया 'ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद', 'स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमानुल्लाह खान' (2016), 'ग्रैंड कॉलर ऑफ स्टेट ऑफ फलस्तीन अवार्ड' (2018), संयुक्त अरब अमीरात के 'ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड' (2019), रूस के 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू' (2019) और मालदीव के 'ऑर्डर ऑफ डिज्टिक्ग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन' (2019) पुरस्कार शामिल हैं।

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...

comments

.
.
.
.
.