Wednesday, Jun 07, 2023
-->
draupadi murmu will be nda''''s presidential candidate, pm modi excited

द्रौपदी मुर्मू होंगी एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, पीएम मोदी उत्साहित

  • Updated on 6/21/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। द्रौपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। इसका ऐलान BJP संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया है। इस ऐलान से पहले राष्ट्रपति चुनाव के सिलसिले में केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda ) के साथ उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीर्ष संवैधानिक पद के लिए राजग उम्मीदवार के बारे में कहा, 'मुझे भरोसा है कि द्रौपदी मुर्मू हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होंगी। द्रौपदी मुर्मू ने अपना जीवन समाज की सेवा व गरीबों, दलितों तथा हाशिए पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है। द्रौपदी मुर्मू के पास व्यापक प्रशासनिक अनुभव है, राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। द्रौपदी मुर्मू की नीतिगत मामलों की समझ और उनके करुणामयी स्वभाव से हमारे देश को काफी लाभ होगा।'

बढ़ते विरोध के बीच अग्निपथ योजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

 इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि क्या सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उन्हें (नायडू को) राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार कर रहा है? भाजपा ने राजनाथ और नड्डा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करने के बारे में विपक्षी दलों सहित सभी राजनीतिक दलों से बातचीत के वास्ते अधिकृत किया था। नायडू के साथ शाह, राजनाथ और नड्डा की मुलाकात इसलिए अहम मानी जा रही  थी। 

अग्निपथ योजना के बचाव में उतरे बाबा रामदेव और श्री श्री रविशंकर  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। नायडू सोमवार को दिल्ली से तीन दिवसीय यात्रा पर हैदराबाद पहुंचे थे। उन्होंने मंगलवार सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा सिकंदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और योगाभ्यास भी किया। इसके बाद उन्होंने अपनी यात्रा में कटौती की और वह मंगलवार को दिल्ली लौट आए।     

कश्मीरी पंडितों ने सरकार को चेताया, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से लगा सकते हैं गुहार

नड्डा और राजनाथ, दोनों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाने के लिए अभी तक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार, बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक और नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं से बात की थी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव में संख्या बल के आधार पर भाजपा नीत राजग मजबूत स्थिति में है और उसे यदि बीजद या आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस जैसे दलों का समर्थन मिल जाता है तो उसकी जीत सुनिश्चित हो जाएगी।  

AAP ने अग्निपथ प्रदर्शनकारियों से कहा - हिंसा से दूर रहें, सरकार को झुकना ही होगा

 

comments

.
.
.
.
.