नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख जी सतीश रेड्डी ने पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के मिशन शक्ति पर किए गए सवालों पर जवाब दिये हैं। डीआरडीओ प्रमुख ने शनिवार को कहा कि मिशन शक्ति को गोपनीय नहीं रखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि उपग्रह को दुनियाभर के कई स्टेशनों के जरिये ट्रैक किया जाता है।
कांग्रेस ने आचार संहिता को लेकर EC पर किया कटाक्ष, निशाने पर मोदी
पी. चिदंबरम के इस सवाल पर कि क्या चुनावी मौसम में इसके (मिशन शक्ति) के बारे में बताने से पहले सभी संबंधित संस्थानों से मंजूरी ली गई थी। जवाब में रेड्डी ने कहा कि टेस्ट के बाद इस तरह के मिशन को तकनीकी रूप से गुप्त नहीं रख सकते। उन्होंने बताया कि इस मिशन के लिए सभी जरूरी मंजूरियां ली गई थीं। उन के मुताबिक कहा कि अमेरिका और चीन ने भी इस तरह के परीक्षणों को करने के बाद दुनिया को इसकी जानकारी दी थी।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस में शामिल होते ही 'वन मैन शो', 'टू मैन आर्मी' पर बोला हमला मालूम हो कि कांग्रेसी नेता पी. चिदंबरम ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि अंतरिक्ष में उपग्रह को मार गिराने की क्षमता हमारे पास कई सालों से रही है। लेकिन उस समय की सूझबूझ वाली सरकार ने देश की इस क्षमता को गोपनीय रखा था। उन्होंने कहा था कि नासमझ सरकार ही देश की रक्षा क्षमता का खुलासा करती है। क्या है मिशन शक्ति भारत की अंतरिक्ष में एक बड़ी उपलब्धिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मार्च को करीब 12.30 बजे देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने कुछ देर पहले अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट को मार गिराया है। ऐसा करके भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है, जिसके पास यह उच्च तकनीक है कि वह अतंरिक्ष में भारत की निगरानी कर रही सैटेलाइट को ध्वस्त कर सकता है।
अभी तक यह तकनीक अमेरिका, रूस और चीन के पास ही थी। इस परीक्षण के बाद भारत ने एक बार फिर दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। खास बात यह रही कि भारत ने किसी अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन न करते हुए पुरा किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने आज एक अभूतपूर्व प्रसिद्धी हासिल की है।
किसान हिंसाः राकेश टिकैत का लाठी-डंडे का वीडियो वायरल, अब दे रहे सफाई
Live: किसान हिंसा पर एक्शन में पुलिस, 200 उपद्रवियों को लिया हिरासत...
लाल किले पर धार्मिक झंडा फहराने पर राकेश टिकैत ने सरकार से ही मांगा...
Tractor Rally Violence: 22 के खिलाफ FIR, दिल्ली पुलिस की प्रेस...
Budget 2021: भारत-चीन के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए इस बार रक्षा बजट...
पहले से प्लान थी किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा, लगे खालिस्तान...
लाल किले पर झंडा फहराने के खिलाफ SC में याचिका दायर, कोर्ट से की ये...
दीप सिद्धू के साथ नाम जुड़ने के बाद सनी देओल ने दी सफाई, बोले- नहीं...
Budget 2021: बजट में गोल्ड पर GST और इंपोर्ट ड्यूटी में की जाए कटौती,...
किसान ट्रैक्टर रैली हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, 45 के...