नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए पहली कट ऑफ (DU First Cutoff) आज जारी हो सकती है। दरअसल पहले इसे 12 अक्टूबर को जारी करने का फैसला लिया गया था, लेकिन डीयू प्रशासन छात्रों को दाखिले के लिए सोचने समझने का अतिरिक्त समय देना चाहता है, जिसके कारण कट ऑफ 2 दिन पहले यानी 10 अक्टूबर को देर शाम जारी कर सकता है।
डीयू प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वो कॉलेज न आएं। कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए इस बार दाखिले की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन रखा गया है। पहली कटऑफ निकलने के बाद 12 से 14 अक्टूबर के बीच सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक छात्र दाखिला करवा सकते हैं।
कलाम को सलाम! 15-21 अक्टूबर तक स्कूलों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय आविष्कार सप्ताह
कॉलेजों को दोपहर 1 बजे तक कटऑफ भेजने के निर्देश हालांकि सूत्रों की माने तो डीयू कॉलेजों को 10 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे तक कटऑफ बनाकर भेजने का समय दिया गया है, जिसके बाद विश्वविद्यालय उसे कंपाइल करेगा।
इसके साथ ही अहम बात यह भी है कि शनिवार को ही एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक भी है। जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का लेटर भी खुलेगा, जिसके बाद बात तय होगा कि डीयू का नया रजिस्ट्रार कौन है।
DU Admission 2020: दो दिन पहले जारी हो सकती है पहली कटऑफ, दाखिला 12 अक्टूबर से
3.54 लाख से ज्यादा आवेदन कटऑफ पर रजिस्ट्रार के साइन होते हैं। जिसके बाद कटऑफ जारी की जाती है। ऐसे में इसी बैठक के बाद ही कटऑफ निकल पाएगी, क्योंकि इसके बाद ही रजिस्ट्रार का नाम तय होगा। वहीं इस वर्ष डीयू में रिकॉर्ड 3.54 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं। पहली कटऑफ 70 हजार सीटों के लिए आज शाम 5 बजे तक जारी होने की उम्मीद है।
PM मोदी कर सकते हैं स्वतंत्रता दिवस पर ‘हील इन इंडिया‘, ‘हील बाय...
भारत दुनिया में पहले पायदान पर आ सकता है, एकजुट होना पड़ेगा :केजरीवाल
विविधता को समेटने के लिए भारत की सराहना करती है दुनिया : भागवत
राज्य सरकारें अपनी राजकोषीय क्षमता से बाहर जाकर ‘मुफ्त सौगात’ न...
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की रालोजपा ने पार्टी में टूट के...
विभाजन पीड़ितों की स्मृति में सेंट्रल पार्क में निकली मौन यात्रा,...
महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का आवंटन, फडणवीस को गृह और वित्त...
क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के शिअद के आरोपों का भाजपा ने किया खंडन...
नयी नीतीश सरकार में कांग्रेस के होंगे तीन मंत्री : कांग्रेस नेता...
दिग्गज शेयर निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन