Thursday, Jun 01, 2023
-->
du-college-teachers-write-to-president-murmu-alleging-widespread-corruption

डीयू के कॉलेज के शिक्षकों ने राष्ट्रपति मुर्मू को पत्र लिख ‘व्यापक भ्रष्टाचार' का आरोप लगाया 

  • Updated on 3/9/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के ‘कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज' के कई शिक्षकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर कॉलेज में “बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार” का आरोप लगाया है।

राज्यपाल के समान नहीं दिल्ली के उप-राज्यपाल सक्सेना, मुकदमे से छूट नहीं : मेधा पाटकर 

अपने पत्र में, शिक्षकों ने प्रधानाचार्य इंद्रजीत डागर और कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष प्रोफेसर संगीत रागी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दावा किया कि दोनों “वित्तीय भ्रष्टाचार के कृत्यों को छिपाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं”।

सिसोदिया ने जेल से देश के नाम लिखा पत्र- राष्ट्र शिक्षा से आगे बढ़ेगा, जेल भेजने से नहीं

डागर ने जहां ‘पीटीआई-भाषा' की तरफ से किए गए फोन कॉल और संदेशों का जवाब नहीं दिया, वहीं रागी ने उनके खिलाफ आरोपों को “निराधार” करार देते हुए कहा कि मामले में अभी जांच चल रही है।

तमिलनाडु में बिहारी प्रवासियों पर हमले की अफवाह भाजपा ने फैलाई : JDU का आरोप 

पत्र में, शिक्षकों ने यह भी दावा किया कि रागी ने प्रधानाचार्य डागर के खिलाफ की जा रही जांच को बंद कर दिया है, जिन पर बड़े पैमाने पर पुस्तकालय कोष की हेराफेरी का आरोप लगाया गया है। 

SEBI ने बकायेदारों के बारे में जानकारी देने पर इनाम का ऐलान किया

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.