Wednesday, Dec 06, 2023
-->
due-to-the-threat-of-the-himalayan-650-glaciers-due-to-global-warming

चिंता: Global Warming से हिमालय के 650 ग्लेशियरों पर मंडरा रहा खतरा

  • Updated on 6/21/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ग्लोबल वोर्मिंग (Global Warming) की वजह से हिमालय के 650 ग्लेशियरों पर खतरा मंडरा रहा है, ये ग्लेशियर लगातार पिघलते जा रहे हैं। यदि इसी रफ्तार से ग्लेशियर पिघलते रहे तो आने वाले कुछ सालों में हिमालय के अधिकतर ग्लेशियर पानी में तबदील हो जाएंगे। बढ़ते पानी की वजह से जमीन पर रहने वालों को इससे अधिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। वैज्ञानिकों ने जलवायु परिवर्तन का पता लगाने के लिए अध्ययन किया। 40 साल के उपग्रह डाटा पर आधारित इस तरह के एक अध्ययन में ये बातें सामने आई हैं। 

Image result for Global Warming की वजह से हिमालय के 650 ग्लेशियरों पर मंडरा रहा खतरा

साइंस एडवांसेज में प्रकाशित अध्ययन में निष्कर्ष निकाला गया कि हिमालय के ग्लेशियर साल 2000 के बाद से हर साल 1.5 फीट बर्फ  खो रहे हैं। इस तरह से देखा जाए तो हिमालय की बर्फ  पिछले 25 साल की अवधि की तुलना में कहीं अधिक तेज गति से पिघल रही है। हाल ही के वर्षों में, ग्लेशियरों से एक वर्ष में इतनी बर्फ  पिघल चुकी है, इससे लगभग 8 बिलियन टन पानी पैदा हो चुका है। अध्ययन के लेखकों ने इसे 3.2 मिलियन ओलिम्पिक आकार के स्विमिंग पूल द्वारा आयोजित पानी की मात्रा के बराबर बताया। 

Image result for Global Warming की वजह से हिमालय के 650 ग्लेशियरों पर मंडरा रहा खतरा

इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने ग्लोबल वोर्मिंग के खतरे की ओर इशारा किया है। अभी तक ग्लेशियरों को जल मीनार कहा जाता था। इसी के साथ जिन जगहों पर सूखा पड़ता था वहां के लोगों के लिए इन ग्लेशियरों को बीमा पॉलिसी माना जाता था मगर जिस तरह से ये ग्लेशियर पिघल रहे हैं उससे खतरा दोगुना हो रहा है। वहीं फरवरी में, इंटरनैशनल सैंटर फॉर इंटीग्रेटेड माऊंटेन  डिवैल्पमैंट की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई थी कि सदी के अंत तक हिमालय अपनी बर्फ  के एक तिहाई हिस्से तक को खो सकता है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.