नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक ओर कोरोना महामारी (Corona Pandemic) से जंग लगातार जारी है वहीं दूसरी ओर आज पूरे देश में दशहरे (Dussehra 2020) की धूम है। बुराई पर अच्छाई की जीत का ये पर्व पूरे देश में हर्षों उल्लास के साथ मनाया जाता है। हालांकि इस बार महामारी के संकट के चलते लोगों को कोविड दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ये पर्व मनाना होगा।
देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो। pic.twitter.com/fKYiHARytG — Narendra Modi (@narendramodi) October 25, 2020
देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो। pic.twitter.com/fKYiHARytG
दशहरे के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सभी देशवासियों को ट्वीट कर बधाई दी है। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी देशवासियों को ट्वीट कर दशहरे की बधाई दी है।
पीएम मोदी ने दी बधाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि देशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। नवरात्रि के इस पावन दिवस पर मां दुर्गा की नौवीं शक्ति देवी सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से हर किसी को अपने कार्यों में सिद्धि प्राप्त हो।
विजय अंततः सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएँ।#HappyDussehra — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 25, 2020
विजय अंततः सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएँ।#HappyDussehra
राहुल गांधी बोले-विजय अंततः सत्य की ही होती है वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा है कि विजय अंततः सत्य की ही होती है। आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं।
विजयादशमी पूजन मुहूर्त विजयादशमी की पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 12 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक है।
इस दिन विजयादशमी का मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक है।
अपराह्न पूजा मुहूर्त 01:11 मिनट से 03:24 मिनट तक है।
Coronavirus: देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 78.63 लाख पार, 1 लाख 18 हजार से ज्यादा मौत
विजयादशमी पूजन विजयादशमी के दिन भगवान राम, देवी अपराजिता तथा शमी के पेड़ की पूजा की जाती है। इस दिन महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा करनी चाहिए। इससे सम्पूर्ण बाधाओं का नाश होगा और जीवन में विजय श्री प्राप्त होगी। वहीं दहशरा के दिन शाम में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाता है। विजयादशमी त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता। हर साल यह पर्व आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
पीएम मोदी और योगी देश के सबसे लोकप्रिय नेता, आज चुनाव हो तो भी BJP को...
Coronavirus Live: देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख 85...
उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नड्डा
आज होगी CWC की बैठक, नए अध्यक्ष के लिए चुनाव होने की संभावना
वेतन का भुगतान नहीं होने के मामले में कोर्ट ने केजरीवाल सरकार, MCD से...
किसान संगठनों ने 11वें दौर की वार्ता से पहले खारिज किए मोदी सरकार के...
वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के खिलाफ याचिका पर केंद्र और अन्य को SC का...
हवाई अड्डे से सीधे अपने वालिद की कब्र पर फूल चढाने पहुंचे सिराज
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को मोदी सरकार ने दिया आर्थिक पैकेज
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें