नई दिल्ली/ टीम डिजिटिल। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सहित उत्तर भारत में मंगलवार को अपराह्न दो बजकर 28 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.8 मापी गई। इसका केन्द्र उत्तर-पश्चिम नेपाल में 29.41 उत्तरी अक्षांश और 81.68 पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 10 किलोमीटर गहराई में था।
An earthquake with a magnitude of 5.8 on the Richter Scale hit Nepal at 2:28 pm today: National Center for Seismology (NCS) pic.twitter.com/bAyESuuQFJ — ANI (@ANI) January 24, 2023
An earthquake with a magnitude of 5.8 on the Richter Scale hit Nepal at 2:28 pm today: National Center for Seismology (NCS) pic.twitter.com/bAyESuuQFJ
भूकंप के झटके नेपाल, भारत और तिब्बत में महसूस किए गए। भारत में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तथा बिहार में नेपाल के निकटवर्ती इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। अभी कहीं से किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप अपराह्न 2:28 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 148 किमी पूर्व में आया जिसका केंद्र नेपाल में था। नोएडा में एक ऊंची इमारत में रहने वाले शांतनु ने कहा, ‘भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई।' दिल्ली के रहने वाले अमित पांडे ने कहा, ‘मैं सिविक सेंटर के एक ब्लॉक की पांचवीं मंजिल पर था। मैंने झटके महसूस किए।'
दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में कई लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। उस दौरान सदन की बैठक हो रही थी। राजस्थान की राजधानी जयपुर के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। जान- माल के नुकसान की अभी कोई सूचना नहीं मिली है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
ट्रेन हादसे से प्रभावित परिवारों को मुफ्त राशन, नौकरी देगा रिलायंस...
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय रुपये के उपयोग को बढ़ावा दें: स्वदेशी...
बार रेस्टोरेंट में चल रहा था अश्लील डांस, रिकॉर्ड किया तो पुलिस वालों...
राहुल के आरोपों के बीच अमेरिका ने कहा- भारत एक जीवंत लोकतंत्र, जा कर...
पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया बोले- नौकरी का डर मत दिखाइये
विपक्ष के सवालों के बीच ओडिशा ट्रेन दुर्घटना मामले की जांच अपने हाथ...
महंगाई और बेरोजगारी चरम पर लेकिन भाजपा 'टिफिन पर चर्चा' करा रही:...
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान' को बताया...
AAP ने भाजपा नेता विजय गोयल पर महिला से बदसलूकी का लगाया आरोप
मोदी सरकार ने कोल इंडिया में हिस्सेदारी बेचकर जुटाए 4,185 करोड़ रुपये