नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। राजस्थान (Rajasthan) के उत्तर-पश्चिम बीकानेर (Bikaner) में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इस क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता रही। ये भूकंप (Earthquake) सुबह 8 बजकर एक मिनट पर आया था इससे फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।
Earthquake of magnitude 4.3 occurred 420 km northwest of Bikaner, Rajasthan, at 0801 hours today: National Center for Seismology — ANI (@ANI) February 12, 2021
Earthquake of magnitude 4.3 occurred 420 km northwest of Bikaner, Rajasthan, at 0801 hours today: National Center for Seismology
बता दें कि दुनिया में लगातार भूकंप आ रहा है। हाल ही में दक्षिण प्रशांत महासागर में तेज भूंकप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र लॉयल्टी द्वीप समूह से छह मील दक्षिण-पूर्व की गहराई पर था। यहा भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई। शक्तिशाली भूकंप आने के बाद न्यूजीलैंड, वनुआतू, फिजी और अन्य प्रशांत द्वीप के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
अरुणाचल प्रदेश में 9 फरवरी को भूकंप वहीं अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में 9 फरवरी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहा सुबह 4:09 बजे भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर 2.3 की तीव्रता का भूकंप रहा। इससे पहले 8 फरवरी असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, यहां भूकंप के झटके दोपहर 1:49 मिनट पर महसूस किए गये थे। यहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र राज्य के नागांव में था।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में आधी रात के बाद आये तेज भूकंप के कारण कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई जबकि 600 से अधिक लोग घायल हो गए। भूकंप के बाद कुछ जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है। भूकंप से हताहतों और प्रभावित इलाकों में हुए नुकसान के बारे में और जानकारी जुटायी जा रही है।
अस्पताल का हिस्सा ढह गया राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी की ओर से जारी एक वीडियो में एक बच्ची मकान के मलबे में फंसी और मदद की गुहार लगाती नजर आयी। बच्ची यह भी कह रही थी कि उसकी मां जिंदा है लेकिन बाहर नहीं निकल पा रही। वहीं बचावर्किमयों ने उससे कहा कि वह उसकी मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। टीवी चैनलों की खबर के अनुसार भूकंप से एक अस्पताल का हिस्सा ढह गया और मरीजों को बाहर अस्थायी तंबुओं में पहुंचाया गया।
यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरें...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
पीएम मोदी ने तोक्यो में प्रवासी भारतीयों से कहा- भारत-जापान नैसर्गिक...
संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रहा है केंद्र, BJP शासन हिटलर, स्टालिन से भी...
न्यायाधीशों के खिलाफ आरोप लगाना दुर्भाग्य से नया ‘फैशन’ बन गया है :...
अनिल बैजल की जगह विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के नए उपराज्यपाल बने
दिल्ली की एकीकृत MCD में विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों की नियुक्ति
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली अंतरराज्यीय परिषद का पुनर्गठन, शाह...
महबूबा मुफ्ती का आरोप- BJP मुसलमानों का ‘नरसंहार’ करने का मौका पाने...
निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया कंपनियों के साथ हुए पत्राचार का खुलासा...
मथुरा मस्जिद में ‘गर्भ गृह’ के शुद्धिकरण की इजाजत देने के लिए याचिका...
पंजाब से अमेरिका, कनाडा के लिए सीधी उड़ान शुरू की जानी चाहिए: भगवंत...