Tuesday, Mar 21, 2023
-->
earthquake tremors no casualties in northeast state amid corona crisis albsnt

Corona संकट के बीच पूर्वोत्तर राज्यों में भूकंप के झटके,कोई हताहत नहीं

  • Updated on 5/25/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक तरफ लोग कोरोना वायरस के डर और लॉकडाउन के लागू होने से घरों में रहने को मजबूर है। तो दूसरी देश के कई हिस्से में समय-समय पर इसी दौरान भूकंप के झटके ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसी कड़ी में आज पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में आज देर शाम भूकंप के झटके महसूस किये गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक यह तीव्रता 5.5 मापी गई है।

केंद्र की मोदी सरकार कोई भी संकट मैनेज नहीं कर सकती है: यशवंत सिन्हा 
 

इस बाबत राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने एक जानकारी भी साझा की है। उधर यह भूकंप के झटके मणिपुर के  अलावा असम में भी महसूस किये गए। गुवाहटी में लोग झटके के बाद आनन-फानन में घरों से बाहर निकल गए। हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है। इस भूकंप का केंद्र मणिपुर में मोइरांग से 15 किलोमीटर दूर बताया गया है। हालांकि 3 दिन पहले भी मणिपुर के कुछ इलाके में भूकंप आने की सूचना है। उधऱ देश की राजधानी में भी लॉकडाउन के दौरान चार बार भूकंप के झटके महसूस किये गए है।

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.