नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इतिहास में कई ऐसे राजा, शासक और बादशाह हुए हैं जो अपनी सनक की आदत की वजह से आज भी जाने जाते हैं। ऐसे ही एक सनकी मिजाज बाहशाह हुआ करते थे फ्रेडरिक विलियम प्रथम जो प्रुशिया के शासक थे। इन्होने अपने 27 साल (1713 से 1740) के शासन में कई हैरान करने वाले काम किए। जिनका आज भी जिक्र किया जाता है।
बताया जाता है कि यह फ्रेडरिक लंबे सैनिकों के दीवाने थे। उन्हें अपनी सेना में लंबे सैनिकों को रखना बेहद पसंद था। फ्रेडरिक इन सैनिकों को अच्छी- खासी मोटी सैलरी भी देता था।
अब दाराशिकोह की कब्र खोजेगा एएसआई
सेना ने बनाया पॉवर हाउस ऐसे कहा जाता है कि यह राजा शांतिप्रिय था लेकिन उसे अपनी सेना बनाने का बड़ा शौक था। वो हर कद के लोगों को सेना में रखता था लेकिन लंबे सैनिकों को अपने महल में रखता था। वो सेना में जरुर थे लेकिन सेना जैसा कोई काम नहीं करते थे। राजा ने अपने शासन काल ने 83 हजार की सेना तैयार कर ली थी जो पहले 38 हजार हुआ करती थी। एक समय में प्रुशिया को यूरोप का पॉवर हाउस कहा जाता था।
दिल्ली: यहां देखने को मिलते हैं चांद-मंगल ग्रह के 'अद्भुत' पत्थर और डायनासोर के अंडे
राजनीतिक गुण के बावजूद सनकी बताया जाता है कि राजा में अच्छे राजनीतिक गुण थे लेकिन वो अपनी इस अजीब आदत के कारण सिरियस नहीं लिया जाता था। यह भी बताया जाता है कि राजा की सेना में भर्ती होने के लिए लंबे परिवार के लोगों को इनाम दिया जाता था। इतना ही नहीं लंबे लोगों को जबरन पकड़ कर सेना में भर्ती कराया जाता था।
इस ISLAND पर है सिर्फ महिलाओं का एक छत्र राज, पुरुषों की है NO ENTRY
कद की दीवानगी राजा की दीवानगी इस कदर थी कि अगर किसी घर में कोई ऐसा ठीक लंबाई का दिख जाता था तो उसके गले में लाल स्कार्फ डाला जाता था ताकि बड़ा होने पर उसका परिवार उसे सेना के लिए ले आए। राजा की सनक की एक मिसाल यह भी थी कि ये लंबे सैनिक राजा का मनोरंजन करते थे। राजा उनको महल में नचवाता था, उनसे मार्च करवाता था। वहीं लंबे सैनिक को सबसे ज्यादा सैलरी मिलती थी जबकि दूसरे अच्छे सैनिकों को पूछता तक नहीं था।
इस होटल में कुत्तों की होती है मेहमान नवाजी
राजा की बढ़ती सनक समय के साथ-साथ राजा की सनक भी बढ़ी और एक बार ऐसा भी हुआ कि उसने लंबी महिलाओं को लंबे सैनिकों के साथ भेजना शुरू कर दिया ताकि लंबे बच्चे मिल सकें। जब ये भी काम कर सका तो राजा ने लोगों को लंबा करने के लिए रैक से बांध कर खींचना शुरू कर दिया, जिससे कई लोगों की मौत भी हो गई। बाद में जब उसे लगा कि उसने लंबे सैनिक ऐसे मर जायेंगे तो उसने ये सब बंद कर दिया।
आख़िरकार साल 1740 में राजा की मौत के बाद उसका बेटा फ्रेडरिक द ग्रेट राजा बना और उसने अपने सैनिकों को उनके कद से नहीं बल्कि उन्हें सैन्यकौशल से चुना।
PM मोदी कर सकते हैं स्वतंत्रता दिवस पर ‘हील इन इंडिया‘, ‘हील बाय...
भारत दुनिया में पहले पायदान पर आ सकता है, एकजुट होना पड़ेगा :केजरीवाल
विविधता को समेटने के लिए भारत की सराहना करती है दुनिया : भागवत
राज्य सरकारें अपनी राजकोषीय क्षमता से बाहर जाकर ‘मुफ्त सौगात’ न...
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की रालोजपा ने पार्टी में टूट के...
विभाजन पीड़ितों की स्मृति में सेंट्रल पार्क में निकली मौन यात्रा,...
महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभागों का आवंटन, फडणवीस को गृह और वित्त...
क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के शिअद के आरोपों का भाजपा ने किया खंडन...
नयी नीतीश सरकार में कांग्रेस के होंगे तीन मंत्री : कांग्रेस नेता...
दिग्गज शेयर निवेशक राकेश झुनझुनवाला का 62 साल की उम्र में निधन