Friday, Jun 02, 2023
-->
ed raid failed at satyendra jain house got only rs 2.79 lakh - saurabh bhardwaj aap

सत्येंद्र जैन के घर पर ED की रेड हुई फेल - सौरभ भारद्वाज

  • Updated on 6/7/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सत्येंद्र जैन के घर पर ईडी की रेड फेल साबित हुई है। महज 2.79 लाख रुपए मिले हैं। अकाउंटेड पैसा होने की वजह से उसे भी सीज नहीं किया है। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इस वक्त प्रधानमंत्री जी पूरी ताक़त के साथ आम आदमी पार्टी के पीछे पड़े हैं। ख़ासकर दिल्ली और पंजाब सरकारों के पीछे पड़े हैं। झूठ पर झूठ, झूठ पर झूठ। आपके पास सारी एजेंसियों की ताक़त है, पर भगवान हमारे साथ है। 

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ईडी ने सुबह 7 से रात 2 बजे तक मंत्री सत्येंद्र जैन के घर की तलाशी ली। इसके बावजूद सिर्फ 2.79 लाख रुपए मिले, जिन्हें सीज भी नहीं किया गया है। ईडी के सीजर मेमो में साफ-साफ लिखा है कि, इन्हे सिर्फ 2.79 लाख रुपए मिले वो भी अकाउंटेड था। इसलिए इसे सीज नहीं किया। यह पीएम मोदी की ईडी की क्लीन चिट है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की अंतराष्ट्रीय स्तर पर इज्जत तार-तार हुई है। देश में भाजपा की इज्जत बचाने के लिए बीजेपी ने झूठ फैलाया कि करोड़ों रुपए और सोने के सिक्के मिले हैं। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि सत्येंद्र जैन के घर से कुछ मिला नहीं तो भाजपा बौखला कर कुछ भी आरोप लगा दे रही है। सत्येंद्र के घर से बस दो लाख 79 हज़ार रुपए मिले हैं, बाक़ी सब झूठ है। 

हिमाचल चुनाव से पहले AAP ने गठित किया नया संगठन, सुरजीत ठाकुर को बनाया अध्यक्ष

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने आज पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि ईडी ने मंत्री सत्येंद्र जैन के घर पर कल सुबह 7 बजे, उनकी अनुपस्थिति में छापा मारा। उनके घर में उनकी पत्नी बेटी मौजूद थी, जबकि सत्येंद्र जैन अभी ईडी की हिरासत में हैं। इससे पहले सीबीआई और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कई बार उनके घर पर छापा मार चुके हैं। ईडी वाले सुबह 7 बजे से लेकर रात के 2 बजे तक घर की तलाशी लेते रहे। अभी तक ईडी वालों को यह बताने में बड़ी तकलीफ हो रही थी कि सत्येंद्र जैन के घर पर आखिर मिला क्या? क्योंकि छापेमारी में कुछ तो मिलेगा। ईडी वालों की यह रेड फेल हो गई, उन्हें कुछ नहीं मिला। 

पीएम मोदी पर शिवसेना का तंज  - कश्मीर में लोग परेशान हैं लेकिन ‘राजा’ जश्न में व्यस्त हैं

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बहुत बड़े झूठे और झूठ बोलने में मास्टर हैं। सत्येंद्र जैन के घर पर कुछ मिला नहीं तो इज्जत अब कैसे बचाई जाए। केंद्र सरकार और ईडी की इज्जत दांव पर है। वैसे ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के प्रवक्ताओं ने इज्जत तार-तार कर रखी है। ऐसे में इज्जत बचाने के लिए झूठी अफवाह फैलाई जा रही है कि पता नहीं कितना करोड रुपए और सोने के सिक्के मिल गए हैं। लेकिन सत्येंद्र जैन के घर पर क्या मिला, यह नहीं बता रहे हैं।

पैगम्बर टिप्पणी विवाद : भारत ने इस्लामिक देशों के संगठन के बयान को संकीर्ण सोच वाला बताया

ईडी की रेड का सीजर मेमो (पंचनामा) दिखाते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब आप किसी के घर की तलाशी लेते हैं तो दो निजी लोगों को गवाह के रूप में रखना होता है। तलाशी लेने के बाद आपको लिख कर देना पड़ता है कि रेड में आपको क्या मिला। जिसके घर में अपने सीजर किया, उसको यह देना पड़ता है, क्योंकि वह सामने बैठा होता है। सत्येंद्र जैन के घर में पत्नी और बेटी घर में थे तो उनका नाम सीजर मेमो में लिखा हुआ है। इसमें लिखा हुआ है कि जांच के बाद विभिन्न दस्तावेज, एक डिजिटल डिवाइस, दो लॉकर की चाबी सीज की गई हैं। इसके अलावा 2,79,200 रुपए जांच के दौरान मिले, जिन्हें सीज नहीं किया गया है। 

पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामले को लेकर छोटे देश भी भारत को दे रहे हैं चुनौती: AAP

ईडी को जांच में 2.79 लाख रुपए मिले। क्योंकि वह पैसा कहां से आया, उसकी अकाउंटिंग मौजूद थी, इस वजह से ईडी ने इसको सीज नहीं किया। अगर वह पैसा भी अनअकाउंटेड होता तो ईडी उसको भी सीज करती। उस रेड के बाद ईडी डिपार्टमेंट की यह क्लीनचिट है। 
 

comments

.
.
.
.
.