नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड ने पिछले 22 घंटों में अपने दो बड़े दिग्गज अभिनेता खो दिए। पहले इरफान खान और अब ऋषि कपूर। दोनों का अचानक जाना फ़िल्मी दुनिया को ही नहीं बल्कि उनके फैंस को भी हैरान कर गया है।
ऋषि कपूर पिछले साल ही अपने कैंसर का इलाज करा कर भारत लौटे थे। उससे पहले इरफान खान भी अपने कैंसर को हरा कर भारत लौट आए थे और उन्होंने अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी पूरी की थी, जो उनकी आखिरी फिल्म थी।
ल्यूकेमिया कैंसर ने ली ऋषि कपूर की जान, जानिए कैसे होता है ये कैंसर
दोनों के बीच संयोग दोनों की मौत इस तरह से होना कई तरह के संयोग पैदा करता है। पहला तो यही कि दोनों की मौत की वजह कैंसर ही है। इसके अलावा दोनों ही साल 2018 में कैंसर से पीड़ित हुए थे और 2019 में दोनों इलाज करा कर भारत लौट आए थे। इरफान खान फरवरी में तो ऋषि कपूर सितम्बर में भारत लौट आए थे।
दोनों की मौत ऐसे समय में हुई है जब देश में लॉकडाउन लगा हुआ है और लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में उनकी अंतिम यात्रा पर केवल 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं। कल मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में इरफान खान को दफनाया गया था। उनके अंतिम संस्कार में केवल 20 लोग शामिल हुए थे और आज ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में भी सिर्फ 20 लोग ही आ सकेंगे।
इरफान खान ने ऋषि कपूर को लेकर कभी कही थी ये बात, आज बन गई यादगार
फैंस को लगा सदमा अचानक दोनों के चले जाने से उनके फैंस को जैसे सदमा लगा है। कोई भी यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा कि कैसे मात्र 22 घंटों में उनके फेवरेट एक्टर इस दुनिया को छोड़ कर जा सकते हैं। इस तरह के कई सवाल और लोगों की सम्वेदनाएं ट्वीटर पर उनके फैंस द्वारा दी जा रही हैं। इस बीच इरफान और ऋषि कपूर के द्वारा अभिनीत ‘डी डे’ मूवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोगों के पसंदीदा इरफान खान और ऋषि कपूर एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं।
#RishiKapoor and #Irrfan in one frame. RIP legends 💔 pic.twitter.com/tn2bWlWHW5 — Bollywoodirect (@Bollywoodirect) April 30, 2020
#RishiKapoor and #Irrfan in one frame. RIP legends 💔 pic.twitter.com/tn2bWlWHW5
डी डे यादगार फिल्म निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी डी डे फिल्म इरफान खान और ऋषि कपूर दोनों के लिए बेहद खास फिल्म हैं। इस फिल्म में दोनों ने पहली बात एक दूसरे के साथ काम किया था और इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इरफान खान का ऋषि कपूर से काफी अच्छा रिश्ता बन गया था जिसके बारे में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में भी जिक्र किया था।
इरफान खान ने कहा था कि ‘ऋषि कपूर के साथ काम करना किसी सपने से कम नहीं है वो भी ऐसा सपना जिसके पूरा होने के बारे में मैं कभी सोच भी नहीं सकता था।’
RIP Rishi Kapoor: नहीं रहे बॉलीवुड के 'अकबर', यहां देखें उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें
ये फिल्म ऋषि कपूर और इरफान खान के करियर की काफी महत्वपूर्ण फिल्म मानी जाती है। इस फिल्म में दोनों के अभिनय को काफी तारीफें मिली थीं। इस फिल्म में इरफान खान एक पुलिस अधिकारी बने थे जो डॉन ऋषि कपूर को पकड़ कर भारत लाते हैं।
विदेशों से धन भेजने को सुगम बनाने के लिए कई देशों से बातचीतः RBI...
इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
पॉक्सो कानून में यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र में बदलाव की सलाह...
वेदांता विभिन्न कारोबार को करेगी अलग, बनाएगी 5 कंपनियां
‘इंडिया' गठबंधन, CBI जांच को लेकर केजरीवाल ने दिया PM मोदी को चैलेंज
पाकिस्तान : आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 52 लोगों की मौत, करीब 50...
मथुरा: पंजाब की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी...
दिल्ली जूलरी शॉप में डकैतीः 18 किलो गोल्ड बरामद, दो लोग हिरासत में
उज्जैन में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में ऑटो रिक्शा चालक...
DHL एक्सप्रेस पार्सल डिलीवरी की कीमतों में 6.9 फीसदी की करेगी बढ़ोतरी