नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ईद की तैयारियों की रौनक बाजार में परवान चढ़ती नजर आ रही है। आज यानि गुरुवार को 29वां रोजा है, जिसके बाद चांद देखने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। आज शाम को इफ्तार के बाद चांद देखा देखा जाएगा।
इसके लिए लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल की तरफ से ऐशबाग ईदगाह और शिया चांद कमेटी की ओर से सतखण्डा में चांद देखने के इंतेजाम किए गए हैं। बता दें कि 29वें रोजे पूरे होने के बाद चांद दिखा तो कल यानि शुक्रवार को ईद हो सकती है। लेकिन आज चांद न दिखाई देने पर 30 रोजे रखे जाएंगे और ईद 16 जून को मनाई जाएगी।
वहीं, सऊदी अरब में आज बैठक होगी और उम्मीद जताई जा रही है कि वहां कल यानि 15 जून को ईद मनाई जाएगी, जिससे भारत में ईद का त्योहार 16 जून को मनाए जाने के ही अंदेशा लगाया जा रहा है। लेकिन ईद का त्योहार कब मनाया जाएगा ये आज चांद देख कर ही तय होगा।
गौरतलब है कि अलग-अलग देशों की भौगोलिक परिस्थितियों केे हिसाब से ईद का त्योहार मनाया जाता है। रमजान के महीने के बाद 30 रोजे रख कर ईद का त्योहार आता है।
बाद तकलीफ के होती है बशर (मनुष्य )को राहत
ईद आती है के जब माहे रमज़ान जाता है..
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...
नर्मदा नदी में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए गुजरात सरकार का राहत...
देश में एक चुनाव कराने के विषय पर हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक
दानिश अली के अशोभनीय आचरण की भी जांच की जाए : भाजपा सांसद निशिकांत...
हिमंत की पत्नी ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ किया मानहानि का...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED के समन को झारखंड हाई कोर्ट में दी...
PM मोदी ने वाराणसी में किया अंतररष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
पुलिस की लचर जांच से निराश सुप्रीम कोर्ट ने की जांच संहिता की हिमायत