नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना संकट के बीच ही देश के 7 राज्यों की 18 राज्यसभा सीटों के लिए आज चुनाव हुए। अब इन सीटों के परिणाम आने शुरु हो गए हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा ने जहां 2 सीटें जीती हैं, वहीं कांग्रेस के खाते में एक सीट गई है। वहीं, राजस्थान में कांग्रेस ने दो सीटों पर बाजी मारी है, जबकि भाजपा एक सीट हासिल कर पाई है। आंध्र प्रदेश में चारों सीटें वाईएसआर कांग्रेस ने जीती हैं।
यूपी में एक दिन में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले; अब तक 507 की मौत
जिन 7 राज्यों में आज राज्यसभा के चुनाव हुए हैं, उनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात की 4-4, मध्य प्रदेश, राजस्थान की 3-3, झारखंड की 2 और मणिपुर, मेघालय की एक-एक सीट हैं। मणिपुर में एक दिन पहले हुए सियासी घटनाक्रम के बाद पासा पलट चुका है। यहां भाजपा के 9 विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की सीट उसके हाथ से निकलती दिख रही है। जबकि गुजरात में 8 कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा होने के बाद चुनावी समीकरण में भाजपा मजबूत हो गई है। यहां पहले जहां उसे केवल 7 सीटें मिलनी थी, अब तीसरी सीट भी उसके हाथ जाती दिख रही है।
चीन ने किया साफ- मौजूदा समय में किसी भारतीय जवान को हिरासत में नहीं रखा
यही स्थिति मध्य प्रदेश में भी है, जहां इसी साल मार्च में 22 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गया है। यहां की 3 राज्यसभा सीटों में से जहां भाजपा केवल 1 सीट जीतने की स्थिति में थी, 23 मार्च के बाद अब यहां भाजपा 2 सीट मिल गई हैं। भाजपा के पास अपने 107 विधायक हैं और अब उसे 2 बसपा, 1 सपा और दो निर्दलीय विधायक का भी समर्थन मिल गया है।
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए महिला आयोग ने यूपी पुलिस को दिया निर्देश
सियासी खेल राजस्थान में भी चला, लेकिन समय रहते कांग्रेस ने यहां मामला संभाल लिया और अपने सभी विधायकों को एक साथ रिसॉर्ट में ले जाकर रख दिया और केंद्रीय स्तर के नेताओं की निगरानी बैठा दी। मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत पार्टी हाईकमान को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। माना जा रहा है कि पार्टी के भीतर ही सबोटाज की कोशिशें की जा रही थी। इस बीच बसपा प्रमुख मायावती ने उनकी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो चुके 6 विधायकों का अलग वोट कराने की मांग कर कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा रखी है।
भारत की आपत्ति के बावजूद नेपाल की संसद ने पारित किया नक्शा बदलने संबंधी विधेयक
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...
चीन के इस दुर्लभ जीव का मांस है 1 लाख रु. किलो, बढ़ती डिमांड के कारण विलुप्त होने को है ये जीव
Coronavirus की दवा हो सकती है अश्वगंधा, IIT दिल्ली ने किया शोध
दुनिया के इस देश में खाया जाता है चमगादड़ का मांस, कोरोना के बाद भी यहां नहीं रुकी बिक्री
चिलचिलाती गर्मी में, दिव्यांग बेटी को बोरे में रखकर साइकिल से घर जाने को मजदूर हुआ बेबस
कोरोना वायरस को लेकर चीन ने दी अपनी सफाई, दुनिया को बताए ये 6 फैक्ट
वित्त मंत्री के ऐलान में क्या कुछ रहा खास, PM मोदी के महापैकेज के खर्च पर एक नजर...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
‘इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना...
जदयू को छोड़ने वाले अजय आलोक को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त...
CBI ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में 4 लोगों को...
बिहार में जाति आधारित आंकड़े आने के बाद राहुल गांधी बोले- भारत के...
गांधीवाद पर पाखंड और गोडसे का महिमामंडन करने वालों को बेनकाब करेगी...
अजय माकन को पवन बंसल की जगह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बंगाल की जनता के बकाए का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा: TMC नेता...
SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की...
दिल्ली में ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज गिरफ्तार
राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था