नई दिल्ली/टीम डिजिटल। लोकतंत्र को भारत की आत्मा बताते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में निश्चित रूप से चुनाव होंगे और राज्य का दर्जा ‘‘उचित समय’’ पर बहाल होगा। सिन्हा ने यह टिप्पणी शनिवार देर रात यहां एक कार्यक्रम में की, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने विधानसभा चुनाव कराने और जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग दोहराई।
अग्निपथ योजना के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी AAP : संजय सिंह
पूर्ववर्ती राज्य में योगदान के लिए सिंह को सम्मानित करने के मकसद से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सिन्हा ने कहा, ‘‘लोकतंत्र भारत की आत्मा है। लोकतंत्र और भारत एक दूसरे के पर्याय हैं। प्रधानमंत्री और देश के गृह मंत्री ने संसद में कई बार कहा है कि चुनाव (जम्मू कश्मीर में) होंगे।’’ उपराज्यपाल ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और मतदाता सूची में संशोधन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा, इसके बाद निश्चित तौर पर चुनाव होंगे।
पैगंबर टिप्पणी विवाद : नुपुर शर्मा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग का जिक्र करते हुए सिन्हा ने कहा, ‘‘कई बार यह भी कहा गया है कि (पहले) परिसीमन, फिर चुनाव, फिर उचित समय पर राज्य का दर्जा बहाल होगा। मुझे नहीं लगता कि इसमें शक की कोई गुंजाइश है।’’ केंद्र ने पांच अगस्त, 2019 को जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द कर दिया था। उपराज्यपाल ने कहा कि सिंह एक सांसद हैं और संसद में सरकार के आश्वासन के महत्व को समझेंगे।सिन्हा ने कहा, ‘‘आप सांसद रहे हैं और संसद में दिए गए आश्वासन के महत्व को आप मुझसे बेहतर समझते हैं। संसद में सरकार का आश्वासन पूर्व से उगते सूरज की तरह सच है।’’
कांग्रेस ने उदयपुर की घटना के आरोपी को ‘भाजपा का सदस्य’ बताया, BJP ने किया खंडन
इससे पहले, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने उम्मीद जताई कि जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाना एक अस्थायी कदम है, जैसा कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 को अस्थायी कदम के रूप से पेश किया था। विधानसभा चुनाव पर सिंह ने कहा, ‘‘राजनीतिक प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए। जब भी राजनीतिक प्रक्रिया जम जाती है, समाज भी जम जाता है। इसलिए, हमें उम्मीद है कि राजनीतिक प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और हम एक नया चरण शुरू करेंगे।’’
मप्र स्थानीय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, केजरीवाल ने किए वादे
सार्वजनिक जीवन में सिंह के योगदान की सराहना करते हुए, उपराज्यपाल ने उन्हें विचारों और आदर्शों वाला एक महान व्यक्ति बताया। सिन्हा ने युवा पीढ़ी, विशेष रूप से समाज सेवा और साहित्यिक क्षेत्र में शामिल लोगों से सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जम्मू कश्मीर में एक भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था स्थापित की गई है।
CJI रमण अमेरिका में बोले - सिर्फ संविधान के प्रति जवाबदेह है न्यायपालिका
'आदिपुरुष' की टीम का बड़ा फैसला, 'हनुमान जी के लिए सभी थिएटरों में...
कोर्ट शूटआउटः घायल बच्ची और सिपाही से मिलने अस्पताल पहुंचे CM योगी
भारत किसी दबाव, गलत विमर्श से प्रभावित नहीं होता: विदेश मंत्री जयशंकर
गोवा से पुर्तगाली शासन के निशान मिटाने की जरूरतः मुख्यमंत्री सावंत
RBI ने रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा, वृद्धि दर के अनुमान में भी...
रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले शेयर बाजार...
LG और AAP सरकार में IP यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस के उद्घाटन को लेकर...
मोदी सरकार के भरोसे पर मान गए पहलवान, 15 जून तक प्रदर्शन स्थगित
RBI ने 8 और कंपनियों को विदेशी मुद्रा कारोबार की सतर्कता सूची में रखा
समीर वानखेड़े को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने वाले आदेश को CBI ने...