Monday, Mar 27, 2023
-->
elon musk expressed his desire to meet his chinese lookalike kmbsnt

Elon Musk ने जताई अपने चीनी हमशक्ल से मिलने की इच्छा, यूजर के ट्वीट का दिया ये जवाब

  • Updated on 5/12/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एलोन मस्क इन दिनो अपने अनोखे ट्वीट्स के चलते चर्चाओं में बने हुए हैं। इसी क्रम में अब मस्क का एक और ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार एलोन के चीनी हमशक्ल की चर्चा हो रही है। एलोन मस्क ने अपने चीनी हमशक्ल से मिलने की इच्छा जाहिर की है। 

एलोन मस्क के चीनी हमशक्ल का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो है तो पिछले साल दिसंबर का, लेकिन इस समय ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। मस्क के चीनी हमशक्ल का वीडियो सबसे पहले चीन के टिकटॉक Douyin में वायरल हुआ था। इसमें वो एक लग्जरी कार के सामने खड़ा था।

दरअसल एक ट्विटर यूजर ने एलोन मस्क से पूछा कि क्यो वो अपने चीनी हमशक्ल से मिलना चाहेंगे इस पर मस्क ने जवाब दिया कि वो अपने इस चीनी हमशक्ल से मिलना चाहेंगे अगर वो रियल है तो। डीफफेक के कारण असली नकली में अंतर करना मुश्किल हो गया है। 

रेलवे की कड़ी कार्रवाई- ज्वाइंट सेक्रेटरी स्तर के अधिकारियों को नौकरी से निकाला 

Elon Musk ने खरीदा ट्विटर
बता दें कि टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति एलन मस्क में करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर कंपनी ने यह जानकारी दी है। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्क ने 14 अप्रैल को ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह अधिकरण के लिए फंड कैसे जुटाएंगे 

मस्क ने कहा है कि वह ट्विटर को इसीलिए खरीदना चाहते हैं क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि यह स्वतंत्र अभिव्यक्ति मंच के रूप में अपनी क्षमता पर खरा उतर पा रहा है। ट्विटर ने कहा कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.