Wednesday, Oct 04, 2023
-->
elon-musk-tweet-if-i-die-under-mysterious-circumstances-kmbsnt

Elon Musk ने किया Tweet- 'अगर संदिग्ध हालात में मैं मर जाऊं', ट्विटर पर मची हलचल

  • Updated on 5/9/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ट्विटर खरीदने के बाद से दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलोन मस्क लगातार अपने ट्विट्स को लेकर सुर्खियों में  बने हुए हैं। वहीं आज उनके एक और ट्वीट ने ट्विटर पर हलचल मचा दी है। उन्होंने ट्वीट में संदिग्ध हालातों अपनी मौत की बात कही है। इस ट्वीट को लेकर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्श आ रहे हैं। 

एलोन मस्क ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि 'अगर मैं संदिग्ध हालातों में मर जाऊं तो ये Nice knowin ya' स्पष्ट तौर पर इस ट्वीट से मस्क क्या संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं इस विषय में जानकारी नहीं है। हालांकि ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस ट्वीट में मस्क  'Nice knowin ya' गीत के लिरिक्स के बारे में बात कर रहे हैं। 

एलोन मस्क के इस ट्वीट पर लोग कई प्रकार के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि हमें मस्क को बचाना होगा। वहीं एक ने लिखा है कि अभी दुनिया को मस्क की जरूरत है। एक यूजर ने लिखा है कि हमें आपकी हर कीमत पर रक्षा करनी चाहिए।मानवता आप पर भरोसा कर रही है।

Elon Musk का ऐलान- ट्विटर नहीं रहेगा फ्री, यूजर्स को देने होंगे पैसे

Elon Musk ने खरीदा ट्विटर
बता दें कि टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति एलन मस्क में करीब 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीद लिया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर कंपनी ने यह जानकारी दी है। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्क ने 14 अप्रैल को ट्विटर को खरीदने की पेशकश की थी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह अधिकरण के लिए फंड कैसे जुटाएंगे 

मस्क ने कहा है कि वह ट्विटर को इसीलिए खरीदना चाहते हैं क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि यह स्वतंत्र अभिव्यक्ति मंच के रूप में अपनी क्षमता पर खरा उतर पा रहा है। ट्विटर ने कहा कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.