Friday, Mar 24, 2023
-->
enjoy-this-beautiful-places-in-india-this-valentines-day-with-your-partner

इस Valentine अपने पार्टनर के साथ इन खूबसूरत वादियों का लें मजा, देखें Pics...

  • Updated on 2/8/2019

नई दिल्ली/अमरदीप शर्मा। जम्मू- कश्मीर की खूबसूरत वादियों में जो भी जाता है उसका दीवाना बन जाता है। प्रकृति ने इसे जिस शिद्दत के साथ तराशा है उसकी गवाही इसकी वादियों में गूंजती रहती है। इन दिनों कश्मीर में बर्फबारी भी हो रही है। जिसने इसकी सुंदरता में चार - चांद लगा दिए हैं। कश्मीर के लोग तो इस नजारे का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। इसके अलावा अन्य राज्यों के लोगों को भी ये मनमोहक दृश्य अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। दूर- दूर से लोग इसकी फिजाओं को देखने के लिए खिंचे चले आते हैं। 

वैसे तो खूबसूरती पूरे भारत में बसी हुई हैं। हालांकि कुछ जगह ऐसी भी हैं जो बर्फबारी के लिए फैमस है। जिसमें जम्मू कश्मीर के इलाकों के साथ हिमाचल प्रदेश का शिमला और उत्तराखंड का मंसूरी इलाका अपनी खूबसूरती के लिए विश्वविख्यात है। दूर - दूर से लोग यहां आते है। और इस खूबसूरती में खो जाते हैं। इन जगहों पर इन दिनों खूब बर्फ बरस रही है। तापमान माइनस में पहुंच गया है। 

फिलहाल लोगों पर वैलेंटाइन्स डे की खुमारी सिर चढ़कर बोल रही है। इस वीक लोग घूमने के लिए रोमांटिक जगहों पर जाना पसंद करते हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए इस तरह की जगह घूमने के लिए बेहद खास मानी जाती हैं। जिससे आप देश भर की इन हसीन वादियों में घूमकर अपने वैलेंटाइन्स डे को और अधिक खास बना सकते हैं। 

लद्दाख...

Image result for लद्दाखकश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा गया है। इसमें कई जगह हैं जो बेहद खूबसूरत हैं। इनमें से एक लद्दाख भी है। ये सबसे प्रसिद्द पर्यटक स्थल है। जिसमें जाकर आप रोमांटिक लाइफ का आनंद उठा सकते हैं। ये जगह प्रसिद्द नदी इंडस के किनारे पर बसा हुआ है। लद्दाख को लास्ट संग्रीला, लिटिल तिब्बत, मून लैंड या ब्रोकन मून आदि के नाम से भी जाना जाता है। इस जगह की खास बात है कि कोई अगर यहां आता है तो यहीं का बनकर रह जाता है। 

श्रीनगर...

Related image

श्रीनगर जम्मू -कश्मीर की राजधानी है। इसकी खूबसूरती के लिए शायद शब्द भी कम पड़ सकते हैं। अगर हम कहें कि अगर धरती पर कहीं जन्नत है तो यहीं है। गलत नहीं होगा। ये जगह प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। दूर -दूर से पर्यटक इसका दीदार करने के लिए आते हैं। झेलम नदी के तट पर स्थित खूबसूरत झीलों, महान ऐतिहासिक, धार्मिक और पुरातात्विक महत्‍व रखने वाला शहर श्रीनगर लोगों के दिलों को खूब भाता है। 

गुलमर्ग...

Image result for gulmarg

फूलों की वादियों से तराशा गया शहर प्रकृति का देश को दिया गया ये वरदान है। इसे कश्मीर की शान कहा जाता है। ठंड के मौसम में जब बर्फ बरसती है तो फूलों कि बगियों में दिखने वाला दृश्य किसी चमत्कार से कम नहीं होता है। इस जगह की खोज अंग्रेजों ने अपने होलीडे एंजाय करने के लिए की थी। कश्मीर के अंतिम राजा, राजा युसूफ शाह चक ने इस स्थान की खूबसूरती और शांत वारावरण में मग्न होकर इसका नाम गौरीमर्ग से गुलमर्ग रख दिया। 

शिमला...

Image result for शिमला

हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत शहर शिमला भी कश्मीर से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। यहां जब बर्फ की सफेद चादरें प्रकृति को ओढ़ लेती है तो इसकी मनमोहक छवि देखते नहीं बनती। इस जगह पर भी लोग खूब समय बिताने के लिए आते हैं। इन दिनों यहा भारी बर्फबारी हो रही है। जिसमें आप भी जाकर वैलेंटाइन वीक का आनंद उठा सकते हैं। इसके साथ ही आप हिमाचल के ही शहर कुल्लू- मनाली का भी आनंद ले सकते हैं। ये खास जगह देश को खूबसूरती में विश्व भर के सामने गौरवान्वित करती हैं। 

मंसूरी...

Image result for मसूरीउत्तराखंड का शहर मंसूरी भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। चारों और से पहाड़ों की छांव पर जब बर्फ पडती है तो हिमालय पर्वत की याद दिलाती यहां कि वादियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप इन दिनों घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.