Wednesday, Jun 07, 2023
-->
even small countries challenging india on issue of prophet mohammad remarks says aap

पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामले को लेकर छोटे देश भी भारत को दे रहे हैं चुनौती: AAP

  • Updated on 6/6/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया ने पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा ने देश को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया है कि अब छोटे-छोटे देश भी भारत जैसे महान राष्ट्र को चुनौती दे रहे हैं।

पीएम मोदी पर शिवसेना का तंज  - कश्मीर में लोग परेशान हैं लेकिन ‘राजा’ जश्न में व्यस्त हैं

 

सिसोदिया ने कहा कि इस घटना से प्रत्येक भारतीय को बेहद दुख और पीड़ा हो रही है। आप नेता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर भारत की आलोचना की है और संयुक्त राष्ट्र से आग्रह किया है कि मुसलमानों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

सेना, पुलिस के जरिए कश्मीर में शांति बहाल नहीं की जा सकती : फारूक अब्दुल्ला 

     सऊदी अरब, कतर, ईरान और कुवैत ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की निंदा की और सभी संप्रदायों और धर्मों के लिए सम्मान की भावना का आह्वान किया।  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब छोटे-छोटे देश भी भारत जैसे महान राष्ट्र को चुनौती दे रहे हैं।  सिसोदिया ने ट््वीट किया, ‘‘इतने छोटे-छोटे देशों की भारत जैसे महान देश को आँखें दिखाने की हिम्मत हो गयी? मोदी जी और भाजपा ने देश का क्या हाल कर दिया? आज हर भारतवासी बेहद पीड़ित है और उसके दु:ख की सीमा नहीं।’’   

येस बैंक घोटाला: पूछताछ के लिए CBI बिल्डर अविनाश भोसले को लाई मुंबई से दिल्ली  

  सऊदी अरब ने भी पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा की एक नेता की विवादित टिप्पणियों की सोमवार को आलोचना की और सभी ‘‘आस्थाओं एवं धर्मों का सम्मान’’ किए जाने का आह्वान किया है। पाकिस्तान ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं की विवादित टिप्पणियों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराने के लिए भारतीय उच्चायोग के प्रभारी को सोमवार को तलब किया।

अडानी ग्रुप और जीएमआर ने अल्टीमेट खो-खो लीग में खरीदी टीम

गौरतलब है कि भाजपा ने विवादित बयानों के लिए अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को रविवार को पार्टी से निलंबित कर दिया। वहीं, दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी नेतृत्व ने भाजपा से निष्कासित करने का फैसला लिया। दोनों नेताओं की विवादित टिप्पणियों को लेकर कई खाड़ी देशों ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।   

कश्मीरी पंडितों की हत्या से ध्यान भटकाने की कोशिश है जैन के खिलाफ मामला : संजय सिंह

 

 

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.