Saturday, Apr 01, 2023
-->
excise duty on petrol diesel up by rs 3 per litre curde oil prices decline

पेट्रोल-डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी, बढ़ेंगे तेल के दाम!

  • Updated on 3/14/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों पर एक्साइज ड्यूटी (Excise duty) बढ़ा दी है। सऊदी और रूस के बीच चल रहे 'प्राइस वॉर' के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमते 30% तक गिरी है। जिसके चलते भारत में पेट्रोल डीजल के दामों में कमी आई है। अभी लोग पैट्रोल डीजल के गिरते दाम से खुश ही हुए थे कि आज ही सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामों पर 3 रुपये एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। शनिवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में गिरावट से लाभ उठाने की पूरी कोशिश की है।

एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि पेट्रोल पर विशेष उत्पाद शुल्क 2 रुपये से 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल के मामले में 4 रुपये बढ़ा दिया गया है। उत्पाद शुल्क में वृद्धि से सामान्य रूप से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन इसका अधिकांश हिस्सा उन दरों में गिरावट के खिलाफ समायोजित किया जाएगा जो अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में गिरावट के कारण आवश्यक हो गए होंगे।

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से सस्ता हुआ पेट्रोल- डीजल, जानें क्या है दाम

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
बता दें कि अंतराराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें घट रही हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.69 रुपये घटकर 70.29 रुपये हो गई। वहीं डीजल के दामों में भी 2.33 रुपये की गिरावट हुई है। डिजल के दाम घटकर 63.01 रुपये हो गए हैं। 

घटेगी महंगाई! अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरी कच्चे तेल की कीमत, पेट्रोल डीजल के दाम हुए कम

रूस और सउदी के बीच प्राइस वॉर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है। ये गिरावट रूस और सउदी अरब के बीच कोरोना वायरस के चलते शुरू हुए प्राइस वार के कारण हुई है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में 1991 के बाद ये सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है। तेल की मांग कम होने के बाद भी आपूर्ति पहले जैसी ही हो रही है। ऐसे हालात में तेल निर्यातक देशों के संगठन OPEC और सहयोगियों के बीच तेल उत्पादन में कटौती के सिलसिले में बैठक हुई, लेकिन इसको लेकर कोई समझौता नहीं हो पाया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.