नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। एक न्यूज चैनल द्वारा किये गये एग्जिट पोल के साथ यह अनुमान लगाया गया है कि मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा के हाल ही में हुए उपचुनावों में सत्तारुढ़ भाजपा 16 से 18 सीटें जीत सकती है। एग्जिट पोल के अनुमान आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को यहां पार्टी नेताओं के साथ एक बैठक की। प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के तहत तीन नवंबर को मतदान हो चुका है जबकि दस नवंबर को मतों की गणना होगी।
बिहार विधानसभा चुनाव : टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में NDA पर भारी महागठबंधन
‘‘आज तक-एक्सिस‘’के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि दस नवंबर को होने वाली मतगणना में भाजपा मध्य प्रदेश में 16 से 18 सीटें जीत सकती है जबकि विपक्षी दल कांग्रेस 10 से 12 सीटों पर सीमित रहेगा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने शनिवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मतदान का ब्यौरा हासिल किया।
‘वन रैंक, वन पेंशन’ को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ
मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के तहत तीन नवंबर को मतदान हुआ है। इसमें से 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने से तथा तीन सीटें विधायकों के निधन होने से रिक्त हुई थीं। मालूम हो कि इस वर्ष मार्च माह में कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देने के बाद भाजपा में शामिल होने से कमलनाथ सरकार अल्पमत में आकर गिर गई थी। इनमें अधिकांश विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक थे। सिंधिया स्वयं भी मार्च माह में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे।
अनुप्रिया पटेल ने किया साफ- पूरी मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगा अपना दल (एस)
मध्यप्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं। 28 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा होने के बाद दमोह से कांग्रेस के विधायक राहुल लोधी भी त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गये। इससे बाद सदन की प्रभावी संख्या 229 के आधार पर सदन में साधारण बहुमत का जादुई आंकड़ा 115 का होता है।
यशवर्धन सिन्हा बने नए CIC, तीन चुनाव आयुक्तों ने भी ली शपथ
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...
किसानों की ट्रैक्टर परेड: कई और समूह पंजाब से दिल्ली रवाना, हरियाणा...
अगर ‘सीधा संपर्क’ नहीं हुआ है तो यह यौन हमला नहीं है : उच्च न्यायालय
अर्नब बातचीत : रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने कांग्रेस पर ‘झूठे प्रचार’का...
'किसान संसद' में किसानों ने सरकार को चेताया- नहीं होने देंगे एक भी...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
दिल्ली: राशन लेने के दौरान फिंगर प्रिंट ही नहीं, बुजुर्गों का नहीं...
हिंदू पुजारियों पर कोरोना पीड़ितों की अंत्येष्टि के लिए ज्यादा शुल्क...
कारगिल में पर्यटन की हैैं अपार संभावनाएं : पटेल
पीएम मोदी NCC कैडेट्स से मिले, Corona काल में अभूतपूर्व सहयोग को सराहा
किसान आंदोलन को लेकर महाराष्ट्र में उमड़ा किसानों का सैलाब,...