Friday, Jun 02, 2023
-->
fake news total lockdown in delhi nrc from 18th june kmbsnt

दिल्ली को लेकर 18 जून वाला मैसेज है फेक, जानें क्या है सच्चाई

  • Updated on 6/15/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यहां पर हॉटस्पॉट जोन में लॉकडाउन के नियमों सख्ताई की गई है। इसके आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कुछ दिन पहले दिए थे। लेकिन सोशल मीडिया में दिल्ली में संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर एक अफावह उड़ाई जा रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि दिल्ली में 18 जून से संपूर्ण लॉकडाउन हो जाएगा। 

सोशल मीडिया पर ये मैसेज खूब  वायरल हो रहा है। इस मैसेज में जानकारी दी गई है कि केंद्रीय गृहमंत्रालय ने 18 जून से 4 हफ्तों के लिए दिल्ली में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। इस बार का लॉकडाउन बहुत सख्त होने वाला है। किसी को भी घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लग रहा है। दिल्ली के लोग अपने जरूरी काम लॉकडाउन होने से पहले निपटा ले। 

राधा स्वामी सत्संग घर में हफ्ते भर में तैयार होगा अस्पताल, एलजी ने लिया जायजा 

PIB ने किया फैक्ट चेक
ये सारी जानाकारी झूठी है और पूरी तरह से गलत है। दिल्ली में 18 जून से कोई संपूर्ण लॉकडाउन नहीं होने जा रहा है। जिस प्रकार से पूरे देश में अनलॉक-1 के दौरान छूट दी गई है वो सभी छूट दिल्ली में भी लागू है। हालांकि यहां पर बढ़ते संक्रमण के चलते हॉटस्पॉट इलाकों में सख्ताई की गई है। इसके अलावा दिल्ली में कोई लॉकडाउन नहीं होने जा रहा है। इस बात की पुष्टि PIB ने की है और साफ किया है कि वायरल मैसेज में दी गई जानकारी पूरी तरह से गलत है। 

दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से नहीं चलेंगी ट्रेने, आइसोलेशन कोच के लिए प्लेटफॉर्म रिजर्व

दिल्ली में संक्रितों का आंकड़ा 41 हजार पार
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां शुक्रवार को 24 घंटों में कोरोना के 2224  नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 56 मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 41,182 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 24,032 है। वहीं 15,823  लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 1,327 लोगों की जान जा चुकी है। 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें

comments

.
.
.
.
.