नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (ICC World Cup 2019) में भारत (India) बाहर हो गई। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड (New Zealand) ने भारत को 18 रन से हरा दिया। धोनी (MS Dhoni) का रन आउट होना मैच का बड़ा टर्निंग प्वॉइंट माना जा रहा है। इतना ही नहीं, आउट होने के बाद जब धोनी पवेलियन लौट रहे थे, उसी दौरान का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस दावा कर रहे हैं कि धोनी रो रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो को देखकर लिखा, हम हार तो बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन आपको रोते हुए नहीं देख सकते।
World Cup: इस विश्व कप में टीम इंडिया कहां हुई फेल और कहां हुई पास?
गुप्टिल ने किया धोनी को रन आउट
विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का टॉप ऑर्डर फेल रहा। टीम का स्कोर जब 47.5 ओवर में 208 रन था तब धोनी का साथ दे रहे जडेजा आउट हो गए। जडेजा (Ravindra Jadeja) के आउट होने के बाद धोनी ने अगले ही ओवर में फर्गुसन की पहली गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट बाउंड्री के ऊपर छक्का मारा। इसके बाद तीसरी गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में रनआउट हो गए। उन्हें गुप्टिल (Martin Guptil) ने डायरेक्ट थ्रो पर पवेलियन भेज दिया।
World Cup 2019: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हरा बनाई वर्ल्ड कप फाइनल में जगह
Ms Dhoni motivational Do not CRY after watching this pic.twitter.com/TMRkLdTXgZ — S Vickysanju (@SVicky63302654) July 10, 2019
Ms Dhoni motivational Do not CRY after watching this pic.twitter.com/TMRkLdTXgZ
इस वीडियो पर दी यूजर्स ने प्रतिक्रिया
1. "यह वो इंसान है जो किसी भी हालत में हार नहीं मानता है। आपको हमेशा प्यार करते रहेंगे।"
2. "इन्हें कभी रोते हुए नहीं देखा, हम धोनी को रोते हुए कभी नहीं देख सकते हैं, इससे हमारा दिल दुखता है"
3. "धोनी ने रो दिया, जब देखा कि भारत वर्ल्ड कप हार रहा है, इस इंसान को रोकर सबको रुला दिया। हम सब जानते हैं कि अगर धोनी आउट नहीं होते तो फिर से 2011 की तरह मैच जीतते। आपको हमेशा प्यार करते रहेंगे।"
4. "धोनी ने हमेशा प्रेरणा दी है, इन्हें देखकर मत रोईए।"
5. "आपको पता है कि एमएस धोनी की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है? 1.25 बिलियन लोग अभी भी विश्वास करते हैं।"
मैरी कॉम मुझे प्रेरित करती हैं, मैं उनका सबसे बड़ा प्रशंसक: छेत्री
जनगणना, परिसीमन के पहले ही लागू किया जाए महिला आरक्षण कानून :...
समाजवादी पार्टी ने कहा - महिला आरक्षण विधेयक के खिलाफ नहीं लेकिन....
महिला आरक्षण विधेयक : AAP सांसद संदीप पाठक ने मोदी सरकार की नीयत पर...
यूपी के बाद PM मोदी मप्र में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को करेंगे...
Exclusive Interview: जवान में निभाया अहम किरदार फिर भी ऑडियंस की तरह...
परिवारों पर कर्ज का बोझ हुआ दोगुना, बचत हुई आधी : SBI रिसर्च
टाटा समूह के स्वामित्व वाली Air India के उड़ान सुरक्षा प्रमुख को DGCA...
केजरीवाल आवास पुनर्निर्माण विवाद: PWD अधिकारियों को कैट का रुख करने...
लॉन्च हुआ सबसे हल्का स्मार्टफोन Motorola Edge 40 Neo, खासियत से भरपूर...
PM मोदी वाराणसी का करेंगे दौरा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की...