Tuesday, May 30, 2023
-->
farmers bharat bandh against new farm laws kmbsnt

Live: किसानों का भारत बंद शुरू, अमृतसर में प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक किया रेलवे ट्रैक

  • Updated on 3/26/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे किसानों के विरोध प्रदर्शन को 4 महीने पूरे हो चुके हैं। आज यानी शुक्रवार को किसान विरोधी सरकार के खिलाफ किसान भारत बंद (Bharat Bandh) कर रहे हैं। इस बंद को देश के तमाम किसान संगठन, मजदूर संगठन, छात्र संगठन, बार संघ, राजनीतिक दल और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त है। 

ये बंद सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा और सड़कों के साथ ट्रेन भी रोकी जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि सुबह 6:00 से शाम 6:00 बजे तक भारत बंद के तहत सभी दुकानें, मॉल, बाजार और संस्थान बंद रहेंगे। तमाम छोटी व बड़ी सड़कें और ट्रेनें जाम की जाएंगी और एंबुलेंस व अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी।

Live Updates:

  • अमृतसर में प्रदर्शनकारियों ने ब्लॉक किया रेलवे ट्रैक
  • गाजीपुर बॉर्डर पर डांस  करते दिखे प्रर्दशनकारी किसान
  • सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने ब्लॉक की रोड

दिल्ली में भी दिखेगा बंद का प्रभाव
दिल्ली के अंदर भी भारत बंद का प्रभाव रहेगा। दिल्ली की जिन सीमा पर किसानों के धरने चल रहे हैं वह सड़के पहले से बंद है। इस दौरान वैकल्पिक रास्ते खोले गए थे, कल के भारत बंद के दौरान सुबह 6:00 से शाम 6:00 बजे तक इन वैकल्पिक रास्तों को भी बंद किया जाएगा। 

मोर्चा के डॉ दर्शन पाल ने कहा कि सभी प्रदर्शनकारी नागरिकों से अपील की गई है कि शांति से इस बंद को सफल बनाएं। किसी भी प्रकार की नाजायज बहस में ना उल्झें। यह किसानों के सब्र का ही परिणाम है कि आंदोलन इतना लंबा चला है। हमें निरंतर सफलता मिल रही हैं।

'कर्नाटक में किसानों के साथ लाखों की लूट'
वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख ने फसलों पर कर्नाटक के किसानों के साथ हो रही लूट एमएसपी लूट को केलकुलेटर में दिखाते हुए कहा कि कर्नाटक के किसानों के साथ कल के सिर्फ 1 दिन में 54 लाख से ज्यादा की लूट हुई है। मक्का के किसानों को सिर्फ कर्नाटक में 1 दिन में 21 लाख से ज्यादा की लूट का सामना करना पड़ा है और ज्वार के किसानों के साथ भी कर्नाटक में 11 लाख की लूट हुई है। 

ये भी पढ़ें:

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.