Saturday, Sep 23, 2023
-->
farmers-bharat-bandh-against-new-farm-laws-updates-kmbsnt

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का भारत बंद आज, कहीं रूट डायवर्ट तो कहीं रास्ते जाम

  • Updated on 9/27/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसान संगठनों ने 'भारत बंद' का आह्वान किया है। ये बंद आज सोमवार को सुबह 6 बजे से शुरू हो चुका है। शाम चार बजे तक ये बंद जारी रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि विरोध के चलते उत्तर प्रदेश से गाजीपुर की ओर यातायात बंद कर दिया गया है। 

वहीं किसानों का कहना है कि भारत बंद के आह्वान को देखते हुए हमने शाम चार बजे तक शंभू सीमा (पंजाब-हरियाणा सीमा) को बंद कर दिया है।

कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों का किसानों के भारत बंद को समर्थन

सरकारी और निजी कार्यालयों को बंद करने का आह्वान
हड़ताल की अवधि के दौरान, एसकेएम ने सरकारी और निजी कार्यालयों, शैक्षणिक और अन्य संस्थानों, दुकानों, उद्योगों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का आह्वान किया है।

हालांकि, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, राहत और बचाव कार्य और व्यक्तिगत आपात स्थिति में शामिल लोगों सहित सभी आपातकालीन प्रतिष्ठानों और आवश्यक सेवाओं को छूट दी जाएगी। एसकेएम ने आश्वासन दिया है कि बंद को स्वैच्छिक और शांतिपूर्ण तरीके से लागू किया जाएगा।

प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा ने यूपी में गन्ना किसानों के साथ किया धोखा 

बंद को विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन
इस बंद को विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जहां बंद को समर्थन दिया है। वहीं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि वह देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेंगे।

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सरकारों ने भी बंद को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि वह सोमवार को विरोध प्रदर्शन में शामिल होगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.