Thursday, Sep 28, 2023
-->
fastag will be mandatory from 1 january sohsnt

1 जनवरी से अनिवार्य होगा FASTag, ऐप में किया ये नया अपडेट

  • Updated on 12/29/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सोमवार को कहा कि उसने फास्टैग ऐप (FASTag) में नई विशेषता जोड़ने के लिए उसे अपडेट किया है इससे वाहन चालक उसमें उपलब्ध राशि का पता लगा सकेंगे। एनएचआई ने एक बयान में कहा, 'एक जनवरी 2021 से टोल प्लाजा पर फास्टट्रैक के अनिवार्य होने और इसके सुचारू क्रियान्वयन के लिये भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मोबाइल ऐप माई फासटैग ऐप को अपडेट किया है।

अमर्त्य सेन बोले- कन्हैया, शेहला और खालिद के साथ हो रहा है दुश्मनों जैसा बर्ताव

अब चेक कर सकेंगे बैलेंस
इसमें नई विशेषता जैसे चेक बैलेंस स्टेटस जोड़ी गई है जिसके जरिए उपलब्ध राशि का पता लगाया जा सकता है इस नई विशेषता से राजमार्ग का उपयोग करने वाले टोल संग्रह परिचालकों दोनों को मदद मिलेगी वे फास्टैग में उपलब्ध राशि का वास्तविक समय पर पता लगा सकेंगे और शेष राशि को लेकर विवाद का समाधान होगा।

Delhi Metro: देश की पहली चालक रहित मेट्रो ट्रेन को PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

2022 तक टोल प्लाजा मुक्त हो जाएगा भारत
मालूम हो कि भारत सरकार जल्द ही सभी नेशनल हाइवे पर लगे टोल प्लाजाओं को खत्म करने की योजना पर काम करी है।ये जानकारी खुद केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (nitin gadkari) ने दी है। उन्होंने हाल ही में एसोचैम फाउंडेशन वीक प्रोग्राम को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार ने पूरे देश में वाहनों की बिना किसी रोकटोक के आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जीपीएस आधारित तकनीक टोल संग्रह को अंतिम रूप दिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के तहत भारत संभत: 2022 तक टोल प्लाजा मुक्त हो जाएगा।

जनवरी से महंगे होने वाले हैं ये चीजे, 10% तक बढ़ जाएंगी कीमतें

लिंक्ड बैंक अकाउंट से काटा जाएगा टोल
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ग्लोबल पॉजिशनिंग सिस्टम (GPS) के जरिए आने वाले दो सालों में वाहनों को टोल वाहन मालिक के लिंक्ड बैंक अकाउंट से स्वत काट लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस टोल का भुगतान स्वचालित रूप से निर्धारित दूरी पर काटा जाएगा। गडकरी ने बताया कि सरकार रूस की मदद से जल्द ही जीपीएस सिस्टम को अंतिम रूप देने जा रही है। 

मोदी सरकार ने बैंकों को बांड पर दिया 22,807 करोड़ रुपये का ब्याज 

आगामी दो सालों में खत्म कर दिए जाएंगे टोल नाका
केंद्रीय मंत्री ने लोगों को भरोसा दिया कि आगामी दो सालों में भारत के सभी टोल नाकाओं को खत्म कर दिया जाएगा। ऐसे अब सरकार इस प्रणाली को जल्द जमीन पर उतारने के उद्देश्य से तेजी से काम कर रही है। मालूम हो कि बीते साल ही वाहनों के निर्बाध आवागमन के लिए केंद्र सरकार ने देश के सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग सिस्टम अनिवार्य कर दिया है। इससे लोगों बिना रुके अपना टोल जमा कर ईधन और समय दोनों की बचत कर पा रहे हैं।

ये पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.