नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दुनियाभर में आज महिलाओं के खिलाफ यौन प्रताड़ना की लड़ाई का दिन (International Day for the Elimination of Violence against Women) मनाया जा रहा है। इसके साथ ही देश 8 मार्च को महिला दिवस मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को महिलाओं के लिए समर्पित करने का ऐलान किया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समय-समय पर सरकारें मुहिम और अभियान चलाती रही हैं। बावजूद इसके महिलाओं के खिलाफ यौन अपराधों में कमी नहीं आ रही हैं। पिछले साल #MeToo कैंपेन ने जोर मारा था। उस दौरान कई बॉलीवुड और सियासी चेहरे सुर्खियों में छा गए थे। एक नजर यौन उत्पीड़न के आरोपों की वजह से सुर्खियों में आई खास घटनाओं कीं, जहां महिलाओं की जंग अभी भी जारी है: -
निर्भया रेप मामले में दोषी पवन की दया याचिका खारिज, अब सभी को फांसी तय
एमजे अकबर प्रकरण: - मशहूर संपादक और भाजपा नेता एमजे अकबर पर #MeToo के तहत कई महिला पत्रकारों ने यौन प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। इस मामले की जांच फिलहाल कोर्ट में चल रही है।
BJP नेता शाइना एन सी के पति को लगाई 8 करोड़ रुपये की चपत, केस दर्ज
नाना पाटेकर भी फंसे : - बॉलीवुड फिल्मों के धुरंधर अभिनेता नाना पाटेकर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने ही बदसलूकी के आरोप लगाए। उन पर भी यह आरोप #MeToo के तहत लगाए गए थे। हालांकि पाटेकर ने अभिनेत्री के आरोपों का खंडन किया। तनुश्री नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। मामला 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट के दौरान का है।
अनुपम खेर ने CoronaVirus को लेकर भारतीय परंपरा से जुड़ी खास हिदायत
सुभाष घई भी नहीं बच पाए: - बॉलीवुड के शोमैन डायरेक्टर सुभाष घई पर भी एक अज्ञात महिला ने रेप के आरोप लगाया। महिला का आरोप था कि घई ने उसको पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिला कर यौन उत्पीड़न किया।
कोरोना वायरस : मास्क के इस्तेमाल में भी बरतें सावधानियां, ऐसे करें यूज
आलोक नाथ पर भी संगीन आरोप: - टीवी सीरियलों में 'संस्कारी' बाबूजी के नाम से मशहूर अभिनेता आलोक नाथ पर भी यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया गया है। फीमेल निर्माता-निर्देशक विंता ने आलोक नाथ पर #MeToo अभियान के तहत यौन शोषण का आरोप लगाया था। यह मामला भी कोर्ट में पेंडिंग है।
विकास बहल भी निशाने पर: - बॉलीवुड डायरेक्टर विकास बहल भी महिला से बदसलूकी के आरोप से घिरे पड़े हैं। दरअसल, फैंटम प्रोडक्शन की महिला कर्मचारी ने उन पर गोवा ट्रिप के दौरान गलत बर्ताव करने का आरोप लगाया।
ममता ने CAA विरोध के बीच शरणार्थी कॉलोनियों पर लिया बड़ा फैसला
साजिद खान भी सवालों के घेरे में: फिल्ममेकर साजिद खान के खिलाफ कई महिलाएं भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी हैं। उन्हें भी 'मीटू अभियान' के तहत निशाने पर लिया गया। एक फीमेल जर्नलिस्ट ने भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके खामियाजा साजिद को 'हाउसफूल 4' का निर्देशन छोड़कर उठाना पड़ा।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदला, अब अमृत उद्यान के नाम से...
वायुसेना के दो लड़ाकू विमान मप्र के मुरैना में दुर्घटनाग्रस्त, एक...
अमेरिकी उद्योग का वित्तमंत्री से अनुरोध- प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष करों...
भारत आज दुनिया के हर बड़े मंच पर डंके की चोट पर अपनी बात कहता है: PM...
AMU में गणतंत्र दिवस के दिन ‘अल्लाहु अकबर' के नारे लगाने वाले छात्र...
अमर्त्य सेन पर विश्व भारती विवि की जमीन कब्जाने का आरोप, जाने पूरा...
दिल्लीवासियों को महापौर के लिए करना पड़ सकता है अभी और इंतजार
अडाणी समूह पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा...
उन्नाव दुष्कर्म मामला : हाई कोर्ट ने सेंगर की अंतरिम जमानत की अवधि...
पंजाब में 400 नये मोहल्ला क्लीनिक खुले, केजरीवाल बोले- एक और गारंटी...