फिल्म: द व्हाइट टाइगर एक्टर: प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव, आदर्श गौरव और महेश मांजरेकर डायरेक्टर: अरविंद अडिगा स्टार: 3* स्टार
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्मकार अरविंद अडिगा की फिल्म द व्हाइट टाइगर कानूनी अड़चनों के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। एक उपन्यास से प्रेरित फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव खास रोल में हैं। 'द व्हाइट टाइगर' भारतीय समाज के उस रूप को दिखाने का प्रयास है, जिसमें गरीब को अमीर बलि का बकरा बनाता है।
क्या है कहानी? फिल्म द व्हाइट टाइगर की स्टोरी एक गरीब लड़के बलराम हलवाई की है, जो अमीर बनने का सपना देखता है। अपने ख्वाब को पूरा करने लिए उसे अच्छे खासे पापड़ बेलने पड़ते हैं। बलराम इस फिल्म में वह अपनी स्टोरी खुद बयान करता है। गरीब घर का बलराम पहले दुकान पर काम करता है। इसके बाद वह कूड़े उठाकर अपना गुजर बसर करता है। इस दौरान वह एनआरआई बिजनेसमैन अशोक के संपर्क में आता है। यहां उसे ड्राइवर की नौकरी मिल जाती है।
इसी दौरान बलराम अशोक की पत्नी पिंकी से मिलता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब आजाद ख्यालों वाली पिंकी से कार हादसा हो जाता है। दरअसल, पिंकी ने जिद करके कार ड्राइव की थी। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो जाती है और बलि का बकरा बलराम को बना दिया जाता है। इसके बाद से शुरू होती है कि बलराम जिद्दोजहद, जो फिल्म देखने के बाद दर्शक जान पाएंगे।
कलाकारों की अदायगी बलराम के कैरेक्टर में अभिनेता आदर्श गौरव ने कमाल किया है। खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की एक्टिंग भी आदर्श गौरव के सामने फीकी पड़ जाती है। अपनी एक्टिंग के दम पर आदर्श ने अपना लोहा मनवाया है।
डायरेक्शन द व्हाइट टाइगर में डायरेक्टर रामिन बहरानी ने सभी कलाकारों से बेहतरीन काम लिया है। इसके साथ ही कहानी को ट्रेक से भटकने नहीं दिया है। निर्देशक ने कहानी के साथ तकनीकी पक्ष को भी तालमेल के साथ साधा है। दर्शकों को यह फिल्म रास आएगी। इसकी वजह है कि यह भारतीय समाज के यथार्थ को भी उजागर है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...
नर्मदा नदी में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए गुजरात सरकार का राहत...
देश में एक चुनाव कराने के विषय पर हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक
दानिश अली के अशोभनीय आचरण की भी जांच की जाए : भाजपा सांसद निशिकांत...
हिमंत की पत्नी ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ किया मानहानि का...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED के समन को झारखंड हाई कोर्ट में दी...
PM मोदी ने वाराणसी में किया अंतररष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
पुलिस की लचर जांच से निराश सुप्रीम कोर्ट ने की जांच संहिता की हिमायत