Monday, Mar 20, 2023
-->
fines imposed on more than 25 thousand people in delhi djsgnt

दिल्ली: मास्क नहीं लगाने पर जून से अब तक 25 हजार से अधिक लोगों पर लगाया गया जुर्माना

  • Updated on 9/29/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली (Delhi) में जून के मध्य से अब तक मास्क नहीं लगाने के लिए 25 हजार से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में मास्क नहीं लगाने पर 22,000 लोगों पर जुर्माना लगाया गया।

आखिर भारत में कैसे घुसा जानलेवा कोरोना वायरस? सामने आया ये बड़ा सच....

एक हजार से अधिक लोगों को पकड़ा गया
सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर शहर के 11 जिलों में 1,100 लोगों को पकड़ा गया और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के लिए पांच सौ लोगों पर जुर्माना लगाया गया। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, 'मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत विभिन्न अधिकारियों द्वारा जागरूकता फैलाने और अपील किए जाने के बावजूद कोविड-19 के नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन किया जा रहा है और इसके लिए सख्त निगरानी की जरूरत है।'

BJP बंगाल के राष्ट्रीय सचिव ने कहा- Corona हुआ तो CM ममता को लगा लूंगा गले, हुई शिकायत दर्ज

राजधानी में कुल 27,123 एक्टिव केस
बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या कुल 5,272 हो गई। हालांकि राहत की बात ये है कि यहां कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 2,40,703 पहुंच गई है। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल 27,123 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटे में 36,302 से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

comments

.
.
.
.
.