नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी में उम्मीदवारों के नाम को लेकर काफी खींचतान हुई। जिसके बाद पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम शामिल हैं।
कांग्रेस की इस सूची का कार्यकर्ताओं को काफी लंबे समय से इंतजार था। जिसके बाद आखिरकार गुरुवार को रात 12:30 बजे 152 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई। इस सूची में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट चुनाव लड़ रहे हैं जबकि पार्टी महासचिव अशोक गहलोत अपने परंपरागत सीट जोधपुर के सरदारपुरा से चुनाव लड़ेंगे।
कुंद्रा होंगे मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, शशांक का लेंगे स्थान
गहलोत और पायलट ने बुधवार को अपने इरादे स्पष्ट कर दिये थे कि वे चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष गिरिजा व्यास को उदयपुर से, वहीं वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से चुनाव मैदान में उतारा है।
राजस्थान में BJP की दूसरी लिस्ट में 4 पैराशूट प्रत्याशी, 3 मंत्रियों की छुट्टी
राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी नोखा सीट से पार्टी के उ मीदवार होंगे। बुधवार को ही भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुये सांसद हरीश मीणा को देवली उनियारा से मैदान में उतारा गया है। पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति के महासचिव मुकुल वासनिक ने सूची जारी की।
यशोदा अस्पताल समूह ने विवादित वीडियो को बताया फर्जी
गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा था कि राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव में वह खुद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट चुनावी मैदान में उतरेंगे। गहलोत ने कहा कि, भाजपा की ओर से प्रचारित किया जा रहा था कि कांग्रेस में फूट है, अंदरूनी कलह है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
किसान हिंसाः राकेश टिकैत का लाठी-डंडे का वीडियो वायरल, अब दे रहे सफाई
पहले से प्लान थी किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा, लगे खालिस्तान...
लाल किले पर झंडा फहराने के खिलाफ SC में याचिका दायर, कोर्ट से की ये...
दीप सिद्धू के साथ नाम जुड़ने के बाद सनी देओल ने दी सफाई, बोले- नहीं...
Budget 2021: बजट में गोल्ड पर GST और इंपोर्ट ड्यूटी में की जाए कटौती,...
Tractor Rally Violence: 22 के खिलाफ FIR, दिल्ली पुलिस की प्रेस...
किसान ट्रैक्टर रैली हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, 45 के...
ट्रैक्टर परेड के दौरान मचे उत्पात की BSP अध्यक्ष मायावती ने की निंदा,...
फैक्ट चेक: प्रदर्शनकारियों ने नहीं फहराया खालिस्तानी झण्डा, न तिरंगा...
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, मौके पर 8 लोगों की मौत