Friday, Sep 22, 2023
-->
flipkart-sells-workers-a-wave-of-happiness-know-why

फ्लिपकार्ट के बिकने से कर्मचारियों में खुशी की लहर, जानें क्यों..

  • Updated on 5/10/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अमेरिकी रिटेल कंपनी वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट को खरीद लिया है। वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी हिस्सेदारी करीब 16 अरब डॉलर (एक लाख पांच हजार 360 करोड़ रुपये) में खरीदने का ऐलान किया। 

Navodayatimesइस डील से फ्लिपकार्ट के कर्मचारियों को काफी फायदा हुआ है।  जिन भी कर्मचारियों ने  कंपनी के अन्दर शेयर रखे हुए थे। उनको इस डील में करोड़ों का मुनाफा हुआ है।  इस डील से लगभग 50 करोड़ डॉलर का फायदा होने के आसार है।

ये लोग बनेंगे करोड़पति: 

जब लोगों को इस खबर का पता चला कि फ्लिपकार्ट को अमेरिकी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट खरीद रही है। इसके बाद लोगों, कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के पास कई सवाल थे, कि अब क्या होगा ? इन सबके बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। इस डील से उन 100 कर्मचारियों को फायदा होगा जिन्होंने फ्लिपकार्ट के शेयर रखे होंगे।

वालमार्ट ने किया फ्लिपकार्ट का अधिग्रहण, दुनिया की सबसे बड़ी डील

खबरों के मुताबिक उन 100 लोगों को वॉलमार्ट एक खास ऑफर देगी। जिसमें  कर्मचारियों से शेयर बेचने के लिए कहा जाएगा और साथ ही उन्हें 100 फीसदी बायबैक का ऑफर भी दिया जाएगा। इस वक्त सभी कर्मचारियों को मिलाकर उन सबके पास करीब 13455 करोड़ के रुपए के शेयर मौजूद हैं।   
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.