नई दिल्ली/टीम डिजीटल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में होने वाले राज्य स्तरीय महिला व पुरूष खेल प्रतियोगिताओं के लिए मेरठ मोड़ स्थित महामाया स्पोट्र्स स्टेडियम में 30 नवम्बर को विभिन्न खेलों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। उपक्रीड़ाधिकारी पूनम विश्नोई ने बताया कि 30 नवम्बर यानि बुधवार को दोपहर 2 बजे से ट्रायल शुरू होंगे। चयनित खिलाड़ी 3 दिसम्बर को मेरठ में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
पूनम विश्नोई ने जानकारी दी कि सबसे पहले एथलेटिक्स में सीनियर पुरूष व महिला वर्ग के लिए ट्रायल होगा। जिसकी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता गोरखपुर में क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 9 से 11 दिसम्बर के बीच होगी। इसके बाद कबड्डी में सीनियर महिला वर्ग में ट्रायल होंगे। कबड्डी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बांदा के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 8 से 11 दिसम्बर के बीच आयोजित की जाएगी। कबड्डी के बाद हॉकी के ट्रायल भी सीनियर महिला वर्ग के लिए होंगे। हॉकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 9 से 14 दिसम्बर के बीच झांसी के क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर होगी। इसके साथ हैण्डबॉल में सीनियर पुरूष वर्ग के लिए ट्रायल होंगे। हैण्डबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मिर्जापुर के क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर 12 से 15 दिसम्बर के बीच होगी।
उपक्रीड़ाधिकारी ने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने जन्मतिथि प्रमाण पत्र भी साथ लेकर आएं। प्रमाण पत्र ना लाने पर खिलाड़ी को ट्रायल में हिस्सा ना लेने दिया जाएगा।
अडाणी प्रकरण के बीच बजट 2023 को लेकर BJP ने बनाई देशव्यापी रणनीति
गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के FPO को मिला पूर्ण अभिदान
AAP ने कर्नाटक विस चुनाव के लिए एजेंडा तय किया, सभी सीटों पर लड़ेगी...
मोरबी पुल कांड : ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक पटेल ने कोर्ट के समक्ष...
उपराज्यपाल ने सरकारी शिक्षकों को फिनलैंड भेजने के प्रस्ताव पर ‘मंजूरी...
गुजरात : अदालत ने 2013 के दुष्कर्म मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा...
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की 'गुमराह' की रिलीज डेट आई सामने,...
आर्थिक समीक्षा 2023 संसद में पेश, पढ़ें मुख्य बातें
आर्थिक समीक्षा 2023- 24ः जिंस कीमतें अधिक होने से बढ़ सकता है चालू...
Noise ने लॉन्च किया कॉलिंग वाली Rugged smart watch, धूम मचा देंगें...