Monday, Oct 02, 2023
-->
forbes-kanhaiya-kumar-prashant-kishore-jdu-cpi-arvind-kejriwal-aap

कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर को फोर्ब्स मैगजीन ने टॉप 20 में जगह दी

  • Updated on 1/6/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दुनिया की प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में से एक फोर्ब्स (Forbes) ने जवाहर नेहरु विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार (Kanhaiya kumar) और जेडीयू (JDU) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर (Prashant kishore) को दुनिया के टॉप 20 शक्तिशाली लोगों में जगह दी है। इस सूची में श्री लंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंका अर्डर्न और सामाजिक कार्यकर्ता ग्रेटा थनवर्ग के साथ ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का नाम भी शामिल है।  
असम में NRC पर सांप्रदायिक बयानों पर SC सख्त, मांगा स्पष्टीकरण

कन्हैया को दिया 12 वां स्थान
बता दें फोर्ब्स ने अपनी सूची में कन्हैया कुमार को 12 वें और आईपेक (IPAC) के संस्थापक प्रशांतकिशोर को 16वां स्थान दिया है। कन्हैया कुमार 2019 लोकसभा चुनावों में बिहार के बेगूसराह से सीपीआई (CPI) से लोकसभा (Loksabha) चुनाव लड़े थे। मगर उन्हें चुनावों में जीत नहीं मिली थी। 
ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, #JNUViolence को बताया फासीवादी सर्जिकल स्ट्राइक

प्रशांत किशो का इतिहास
प्रशांत किशोर वर्तमान में जेडीयू के उपाध्यक्ष होने के साथ राजनीतिक रणनीतिकार कंपनी आईपैक को चला रहे हैं। उनकी कंपनी ने 2011 में बीजेपी (BJP) के साथ चुनाव लड़ा था। इसके अलावा 2014 का लोकसभा चुनाव, 2019 में जगमोहन रेड्डी के लिए और महराष्ट्र में शिवसेना के लिए प्रचार किया था। फिल्हाल प्रशांत दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के साथ काम कर रहे हैं।
 

comments

.
.
.
.
.