Thursday, Jun 01, 2023
-->

Forbes: टॉप 100 टेक अमीरों की लिस्ट में अजीम प्रेम जी 15 वें

  • Updated on 8/25/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। फोर्ब्स ने हाल ही में अपनी दुनिया के टॉप-100 टेक अमीरों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट से पता चला है कि इन 100 अमीरों के पास एक ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा संपत्ती है। उनकी कुल संपत्ति 1.08 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 69.15 लाख करोड़ रुपए है। यह रकम बीते साल के मुकाबले 12.10 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है।  

दुनिया के सभी देशों की कुल जीडीपी 4,900 लाख करोड़ रु.(78 ट्रिलियन डॉलर) है। इस लिहाज से 100 टेक अमीरों की संपत्ति दुनिया की जीडीपी का 1.4% है। पिछले साल ग्लोबल जीडीपी 3.1% बढ़ी थी। जबकि टेक अमीरों की संपत्ति में 21% का इजाफा हुआ। 

छोटे विमानों और हेलिकाप्टर से जुड़ेंगे शहर, सरकार ने उड़ान योजना में किया ये बड़ा बदलाव

फोर्ब्स की टॉप-100 टेक लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स नंबर एक पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 5.57 लाख करोड़ रु. है। यह पिछले साल से 41.6 हजार करोड़ रु. ज्यादा है। भारत के अजीम प्रेम जी 15th पोजिशन पर हैं। बता दें कि दुनिया के सभी देशों की कुल जीडीपी 78 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 4,900 लाख करोड़ रुपए हैं।

जानें कौन है किस पायदान पर...

बिल गेट्स 

अगर इस लिहाज से देखा जाए तो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इन 100 अमीरों की दौलत दुनिया भर की जीडीपी के मुकाबले 1.4 फीसदी है। बीते साल ग्लोबल जीडीपी 3.1% बढ़ी थी, वहीं टेक अमीरों की संपत्ति में करीब 21 प्रतीशत की बढ़ोत्तरी हुई थी। हाल ही में आई फोर्ब्स की टॉप-100 टेक लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स पहले पायदान पर हैं। 

RBI आज पहली बार जारी करेगा 200 रुपए का नया नोट, पढ़ें पूरी खबर

 बेजोस दूसरे नंबर पर
एक महीने पहले कुछ घंटों के लिए गेट्स को पीछे छोड़ने वाले अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस 5.22 लाख करोड़ रु. के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

मार्क जुकरबर्ग तीसरे नंबर पर

 फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग 4.45 लाख करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वह इस साल सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले टेक अमीर भी हैं। उनकी संपत्ति इस साल 1 लाख करोड़ रु. बढ़ी है। 12 महीनों में फेसबुक के स्टॉक में 34% का इजाफा हुआ है।

अजीम प्रेम जी 15 वें नंबर पर

लिस्ट में 16 टेक अमीर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 40 से कम है।  लिस्ट में भारत के दो टेक दिग्गज भी शामिल हैं। विप्रो फांउडर अजीम प्रेम जी 1.16 लाख करोड़ रु. के साथ 15वें नंबर पर हैं। इसके अलावा एचसीएल के फाउंडर 86,400 करोड़ रुपए के साथ शिव नाडर 18वें नंबर परम मौजूद हैं। 

खास बात यह है कि इस लिस्ट में सौ में से कुल 50 लोग अमेरिका से हैं जबकि टॉप टेन में 2 लोग चीन से हैं। जबकि भारतीय मूल के अमेरिका में रहने वाले ऋिषी शाह 69वें नंबर पर हैं। 

 टॉप-10 में 8 अमेरिका और दो चीन के लोग
 टॉप-10 में 8 अमेरिका और दो चीन के हैं। 100 में 50 अमेरिकी हैं। इनमें से तीन चौथाई अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहते हैं। 8 अन्य राज्यों से हैं। 33 अमीर एशिया से हैं।

छह महिलाएं भी
100 टेक अमीरों में 6 महिलाएं हैं। इस बार एक महिला बढ़ी है। सबसे अमीर महिला हांगकांग की झोउ कुनफी हैं। उनकी संपत्ति 64 हजार करोड़ रुपए है। वहीं सबसे ज्यादा नुकसान श्याओमी के मालिक लेई जुन को हुआ है। उनकी संपत्ति 18,500 करोड़ रु. घटी है। उबर के कालानिक की संपत्ति 9,600 करोड़ रु. घटी है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.