नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। काफी लंबे वक्त से बीमारी से लड़ रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह (Amar Singh) का आज 64 साल की आयु में निधन हो गया है। उनका निधन सिंगापुर में एक निजी अस्पताल में हुआ है। वो एक वक्त पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता थे।
सिंह का 2011 में गुर्दा प्रतिरोपण हुआ था और वह लंबे समय से बीमार थे। आपको बता दें कि करीब पिछले 6 महीने से उनका इलाज सिंगापुर में चल रहा था। सूत्रों की मानें तो वो इस आईसीयू में एडमिट थे। जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, PM मोदी ने कहा- दोस्ती के लिए थे मशहूर
आज सुबह ही किया था ट्वीट बता दें कि दिन की शुरुआत में पूर्व समाजवादी नेता सिंह ने ट्विटर पर संदेश लिखकर बाल गंगाधर तिलक की सौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी और लोगों को ईद की बधाई दी थी। अमर सिंह को व्यापार जगत और फिल्म उद्योग की बड़ी हस्तियों से संपर्क रखने के लिए भी जाना जाता था। बता दें कि 'नोट के बदले वोट' के कथित घोटाले में भी अमर सिंह का नाम आया था और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उन्हें कुछ साल पहले समाजवादी पार्टी से निकाल दिया गया था।
Tribute to the great revolutionary freedom fighter Lokmanya #BalGangadharTilak ji on his death anniversary. His contribution will be remembered forever🙏🙏 pic.twitter.com/tEdchlp1hz — Amar Singh (@AmarSinghTweets) August 1, 2020
Tribute to the great revolutionary freedom fighter Lokmanya #BalGangadharTilak ji on his death anniversary. His contribution will be remembered forever🙏🙏 pic.twitter.com/tEdchlp1hz
राजनीति, फिल्म और बिजनेस दिग्गजों से था अमर सिंह का रिश्ता, लेकिन समय के हाथों रहे मजबूर
राजनाथ सिंह ने जताया दुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, 'वरिष्ठ नेता और सांसद अमर सिंह के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।' रक्षा मंत्री ने सिंह के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि अमर सिंह बड़े ही ऊर्जावान और हंसमुख व्यक्ति थे और सभी राजनीतिक दलों में उनके मित्र थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, 'श्री अमर सिंह जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदना। मैं दुख के इस क्षण में उनकी शोकाकुल पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।'
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
आंदोेलन के 100 वें दिन ट्रैफिक बंद रखेंगे किसान संगठन, KMP एक्सप्रेस...
भाजपा ने अंबानी के घर के पास वाहन मामले की जांच NIA को सौंपने की मांग...
Ind vs Eng 4th Test: पंत के शतक से भारत को पहली पारी में बढ़त
सुब्रमण्यन स्वामी ने श्रीधरन की उम्र को लेकर उठाए सवाल, आडवाणी-जोशी...
बंगाल में रण! प्रेस कांफ्रेंस में ममता ने दिखाया आक्रामक अंदाज, कहा-...
केरलः चुनावी माहौल के बीच उठा संपत्ति विवाद, सीरियन चर्च BJP का...
केंद्र के नियमों में डिजिटल प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई करने के...
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में अर्नब गोस्वामी को पेशी से मिली...
TMC ने 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी...
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें