नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव लगातार जारी है। ऐेसे में फ्रांस ने भारत की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ले ने गलवान घाटी में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ से मिलने की इच्छा जाहिर की है।
अपने ही लोगों को धोखे में रख रहा है चीन, सच छिपाने के लिए भारतीय वेबसाइट्स को कर दिया है ब्लॉक राजनाथ सिंह से बातचीत की जाहिर की इच्छा रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ले ने सोमवार को अपने पत्र के माध्यम से दोनों के बीच जारी बातचीत को पूरी करने की इच्छा जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने भारत और फ्रांस को एक अच्छा दोस्त बताते हुए कहा राजनाथ सिंह के निमंत्रण पर वे उनसे मिलने को तैयार हैं। भारत में चीनी एप पर बैन लगाने से चीन को लगेगा आर्थिक झटका, होगा इतना नुकसान
20 जवानों को खोना दुखद-पर्ले उन्होंने लिखा कि हिंसक झड़प में भारतीय 20 जवानों को खोना बहुत दुखद है, ना सिर्फ जवानों के परिजनों के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए। ऐसे में उन्होंने फ्रांस की सेना की ओर से अपना सर्मथन भारत को देने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने जल्द अगली बातचीत की बात कही है।
चीन से इम्पोर्ट करना बंद करेगा भारत! लेकिन भारत की चीन पर निर्भरता आती है आड़े
जुलाई में भारत के पास होंगे 6 लड़ाकू विमान संकट के इस समय में फ्रांस अब भारत को पहली किस्त में दिए जाने वाले 4 राफेल की जगह 6 राफेल विमान देगा। ये विमान भारतीय वायुसेना को जुलाई के आखिर तक मिल जाएंगे। जुलाई में भारत के पास अब 6 लड़ाकू विमान होंगे। भारत-चीन के बीच जारी तनाव में ये विमान भारत को मिलना काफी हद तक फायदेमंद है।
चीन की दीवार से भी ऊंची है अविश्वास की दीवार, न भरे जख्म तो जारी रहेगा तकरार
लद्दाख के चुशूल में चल रही है तीसरे दौर की बैठक वहीं दूसरी और आज भारत-चीन के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए तीसरे दौर की बैठक चल रही है। यह बैठक लद्दाख के चुशूल में हो रही है। सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई बैठक भारत के बुलावे पर हो रही है। इससे पहले दोनों मीटिंग चीन के आमंत्रण पर आयोजित की गई थी। भारत की तरफ से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह कर रहे हैं। जबकि चीन की ओर से पीएलए सेना के दक्षिणी शिंचियांग मिलिट्री डिस्ट्रिक के कमांडर जनरल लियु लिन कर रहे हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
साल 2020 में मास्को में सबसे ज्यादा ट्रैफिक तो भारत के 3 शहरें भी...
अर्नब के व्हाट्सऐप चैट को लेकर राहुल गांधी ने भी साधा मोदी सरकार पर...
आखिर कहां फंसा पेंच नीतीश कैबिनेट के विस्तार में, क्या है BJP की ...
किरण बेदी के खिलाफ फिर धरने पर बैठे पुडुचेरी के मुख्यमंत्री...
संसद कैंटीन में भोजन पर दी जाने वाली सब्सिडी खत्म, बढ़ेंगी कीमतें
Bollywood Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें, फिल्मी जगत की Top खबरें
यूपी MLC चुनावः 10 सीटों पर BJP तो 2 सीटों पर SP का जीत तय,कांग्रेस...
सुभाष चंद्र बोस के जयंती को लेकर केंद्र का बड़ा फैसला, पराक्रम दिवस...
AAP MLA सोमनाथ भारती ने जेल से रिहा होने के बाद योगी सरकार पर निकाली...
प. बंगाल: CM ममता बनर्जी ने बोला हमला, कहा- नक्सलियों से कहीं ज्यादा...