Sunday, Jun 04, 2023
-->
france-presdient-protest-zakir-naik-controversial-post-cartoon-controversy-prsgnt

दर्दनाक सजा मिलेगी...फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को लेकर जाकिर नाइक ने उगला जहर

  • Updated on 10/30/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के इस्लाम पर विवादित टिप्पणी देने के बाद दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी विरोध प्रदर्शन की आड़ में जाकिर नाइक उल्लू सीधा करने में लग गया है। इस प्रदर्शन के जरिए जाकिर इस भड़काऊ एजेंडे को आगे बढ़ाने में लग गया है। 

दरअसल, जाकिर नाइक ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली। इन पोस्ट के जरिए जाकिर ने अपने समर्थकों ने फ्रांस के प्रोडक्ट्स का बायकॉट करने की अपील की थी।

भोपाल में फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन, CM शिवराज ने कहा- मध्यप्रदेश शांति का टापू

अब जाकिर नाइक ने एक और भड़काऊ पोस्ट फेसबुक पर पोस्ट की है। इस पोस्ट में उसने लिखा, 'लेकिन अल्लाह के दूत को गाली देने वालों को एक दर्दनाक सजा मिलेगी (But Those who abuse the messenger of allah will have a painful punishment)' 

 

 

 

 

 

 

 




 

 

 

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब जाकिर नाइक ने भारतीय लोगों को भड़काने की कोशिश की है। जाकिर पर पहले भी लोगों को भड़काने के आरोप लगते रहे हैं। भारतीय एजेंसियों के अनुसार, जाकिर के भाषणों से रेडिक्लाइज होते रहे हैं। 

पैगंबर कार्टून विवाद: फ्रांस के खिलाफ मुस्लिम देशों में भड़का गुस्सा, बांग्लादेश में जोरदार प्रदर्शन

बताते चले कि इस पूरे विवाद की शुरूआत तब हुई जब 16 अक्टूबर को फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून अपनी क्लास में दिखाने वाले शिक्षक की गला काट कर बेरहमी से हत्याे कर दी गई। यह घटना में सैम्युएल पैटी को कॉनफ्लैंस सेंट-होनोरिन में विरोध के चलते मार दिया गया था। पैटी की हत्या करने वाला एक 18 वर्षीय लड़का था जिसमें भड़कते हुए गला काट कर उनकी हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने उस को मौके पर गोली मार दी थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.