Thursday, Sep 28, 2023
-->
free dtc cluster bus service for women in delhi may be announced on 15august

रक्षाबंधन पर दिल्ली की महिलाओं को सीएम केजरीवाल दें सकते हैं ये तोहफा...

  • Updated on 8/14/2019

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। स्वतंत्रता दिवस (Independence day) और रक्षाबंधन (Rakshabandhan) के अवसर पर दिल्ली (New Delhi) की महिलाओं को सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) बड़ी सौगात दे सकते हैं। डीटीसी और कलस्टर बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात 15 अगस्त से मिल सकती है। इसके कैबिनेट मसौदे को विधि विभाग की हरी झंडी मिल गई है। 

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 3 जून को बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात देने की घोषणा की थी। तब इस योजना को अगले 2-3 महीने में लागू करने की प्लॉनिंग की गई थी। इस योजना के मुताबिक महिलाओं को बसों में पिंक कार्ड दिया जाएगा। इससे वह फ्री यात्रा कर सकेंगी। इससे डीटीसी पर जो भी अतिरिक्त खर्च आएगा,उसकी भरपाई दिल्ली सरकार करेगी।

शादी के लिए लड़का-लड़की की उम्र में अतंर क्यों? दिल्ली HC में याचिका दायर

15 अगस्त के दिन महिलाओं के लिए फ्री होगी यात्रा
वहीं रक्षाबंधन के त्यौहार पर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) महिलाओं के लिए फिर तोहफा लाई है। भाई-बहन के त्यौहार राखी के पावन अवसर पर दिल्ली परिवहन निगम ने महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने का फैसला किया है। 

बीजेपी सांसद आज निकालेंगे तिरंगा साईकिल यात्रा, केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल

सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक फ्री बस सेवा

15 अगस्त को यानी गुरुवार के दिन महिलाएं सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक दिल्ली परिवहन निगम  (डीटीसी) की सामान्य और वातानुकूलित बसों में मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। डीटीसी के मुताबिक इस दिन महिलाओं को दिक्कत न हो इसलिए सुबह से ही ज्यादा से ज्यादा बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। ज्यादा भीड़ वाले रूट पर ज्यादा बसें उतारी जाएंगी।


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.