नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि जी-8 मंच लोकसभा चुनाव गठबंधन के लिए नहीं बनाया गया है। इस मंच पर उन्होंने गैर-भाजपा राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया था, 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए यह मंच नहीं है। यह एक दूसरे राज्य सरकारों से सीखने का मंच है।
कांग्रेस के अलावा अन्य गैर-भाजपा दलों द्वारा शासित सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 18 मार्च को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित करने वाले केजरीवाल का एक पत्र वायरल हो गया था, जिससे 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन के गठन के बारे में अटकलें शुरू हो गई थीं।
लिखे गए पत्र के अनुसार केजरीवाल सहित आठ नेताओं को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया गया था। जिसे उन्होंने भारत के प्रगतिशील मुख्यमंत्रियों का समूह या जी -8 के रूप में वर्णित किया है, इस बारे में एक प्रेस संयुक्त प्रेसवार्ता की जानी थी, जिसमें इसकी घोषणा होनी थी।
दिल्ली बजट को पेश किए जाने के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में केजरीवाल से इसके बारे में पूछा गया ताे उन्होंने कहा कि यह एक शासन मंच है और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन के लिए नहीं है। इस मंच के तहत हम राज्यों में जाएंगे और इस विचार पर जाएंगे कि हम एक दूसरे से क्या सीख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अधिकारियों के बीच कई दौर की चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारे बीच चर्चा हुई थी कि कोई भी संयुक्त प्रेसवार्ता से पहले इसे सार्वजनिक नहीं करेगा, मैं विवरण साझा करके प्रोटोकाल का उल्लंघन कर रहा हूं।
केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने राज्यों में विधानसभा सत्र में व्यस्त हैं और हम अगले महीने इसकी घोषणा करेंगे। पत्र पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, झारखंड और पंजाब के मुख्यमंत्रियों को भेजा गया था।
विमान हादसे के बाद लापता चार बच्चे 40 दिन बाद अमेजन के जंगलों में मिले
कुछ दिन और झुलसाएगी गर्मी, जानें दिल्ली में कब होगी मॉनसून की एंट्री
RBI ने 1,514 शहरी सहकारी बैंकों के लिए 4 कदम उठाए
अंतरराष्ट्रीय रैफरी जगबीर बोले- महिला पहलवानों के प्रति बृजभूषण का...
उमर खालिद के जेल में 1000 दिन : समर्थन में जुटे बड़ी संख्या में लोग
PM मोदी की डिग्री पर केजरीवाल की पुनर्विचार याचिका हुई विचारार्थ...
CBI ने मणिपुर हिंसा की जांच के लिए SIT का किया गठन
भाजपा के लोग असुरों से कम नहीं : प्रोफेसर राम गोपाल यादव
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आगामी AAP की 'महारैली' की तैयारियों में...
JNU परिसर में छात्राओं से छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश के मामले में एक और...