नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारत की विश्व कप जीत के सूत्रधारों में रहे पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपनी घरेलू सहायिका का अंतिम संस्कार किया चूंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के कारण उसका पार्थिव शरीर ओडिशा नहीं पहुंचाया जा सका।
Coronavirus: लॉकडाउन का दिखा असर, केरल-कर्नाटक में स्थिति में आया सुधार
भाजपा के लोकसभा सांसद गंभीर ने ट्विटर पर अपने घर में काम करने वाली सरस्वती पात्रा को श्रद्धांजलि दी। वह पिछले छह साल से उनके घर पर काम कर रही थी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरे बच्चों की देखभाल करने वाली घरेलू सहायिका नहीं हो सकती। वह परिवार का हिस्सा थीं। उनका अंतिम संस्कार करना मेरा फर्ज था।’
Taking care of my little one can never be domestic help. She was family. Performing her last rites was my duty. Always believed in dignity irrespective of caste, creed, religion or social status. Only way to create a better society. That’s my idea of India! Om Shanti pic.twitter.com/ZRVCO6jJMd — Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 23, 2020
Taking care of my little one can never be domestic help. She was family. Performing her last rites was my duty. Always believed in dignity irrespective of caste, creed, religion or social status. Only way to create a better society. That’s my idea of India! Om Shanti pic.twitter.com/ZRVCO6jJMd
भारत के लिये 2004 से 2016 के बीच टेस्ट खेल चुके गंभीर ने कहा, ‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि व्यक्ति किसी भी जाति, धर्म, वर्ग, सामाजिक दर्जे का हो, सम्मान का हकदार है । इसी से हम बेहतर समाज और देश बना सकते हैं। ओम शांति ।’
Lockdown के 30 दिन बाद कुछ ऐसा है देश का हाल, सुरक्षा के लिए हो रहा ड्रोन का इस्तेमाल
मीडिया रपटों के अनुसार ओडिशा की 49 वर्षीय पात्रा जाजपुर जिले की थी। वह मधुमेह और उच्च रक्तचाप से जूझ रही थी और उन्हें कुछ दिन पहले ही गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने 21 अप्रैल को दम तोड़ा। केंद्रीय पेट्रोलियम और इस्पात मंत्री धमेंद्र प्रधान ने गंभीर की तारीफ की। ओडिशा के रहने वाले प्रधान ने कहा कि गंभीर के इस नेक काम से उन लाखों गरीबों के मन में इंसानियत पर विश्वास गहरा हो जायेगा जो आजीविका कमाने के लिये घर से दूर रहते हैं ।
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
नताशा दलाल संग शादी के सूत्र में बंधे बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन
'किसान संसद' में किसानों ने सरकार को चेताया- नहीं होने देंगे एक भी...
किसानों की ट्रैक्टर परेड: कई और समूह पंजाब से दिल्ली रवाना, हरियाणा...
राहुल गांधी का तंज-सरकार का काम था चीन को सीमा पर रोकना, ना कि...
अगर ‘सीधा संपर्क’ नहीं हुआ है तो यह यौन हमला नहीं है : हाई कोर्ट
किसानों की गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड में दिखेंगी कृषि कानूनों के...
कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर मोदी सरकार को...
कमलनाथ का राम मंदिर चंदे और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा...
अर्नब व्हाट्सएप चैट : रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने कांग्रेस पर ‘झूठे...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें