Saturday, Jun 10, 2023
-->
gfdgfdgfdgdfgfdgfdgfdgfdgfdgfdgfdggdfgdfgfdgfdgfd

आरडब्लूए ने जूट के थैले वितरित कर सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए चलाया अभियान

  • Updated on 3/23/2023


आरडब्लूए ने जूट के थैले वितरित कर सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए चलाया अभियान
दिल्ली नगर निगम व मेट्रो वेस्ट कंपनी के साथ की भागीदारी
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल): शमां एनजीओ और जाफराबाद आरडब्लूए ने जूट के थैले वितरित करके सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए चलाया अभियान। उत्तर पूर्वी जिले के सीलमपुर क्षेत्र में क्षमा एजुकेशनल एंड पॉलिटेक्निक सोसायटी, जाफराबाद आरडब्ल्यूए,जाफराबाद - चौहान बांगर मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों ने दिल्ली नगर निगम तथा मेट्रो वेस्ट कंपनी के साथ भागीदारी करके पूरे क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए जूट के थैले वितरित किए और लोगों को प्लास्टिक के खतरनाक परिणामों से अवगत कराया संस्था के महासचिव डॉ फ़हीम बेग ने लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि एक सर्वे के अनुसार 1 सप्ताह में कम से कम 5 ग्राम प्लास्टिक जाने अनजाने में हमारे शरीर में प्रवेश कर जाता है। जिसके चलते हार्ट ,किडनी, लीवर तथा अन्य शारीरिक रोग हमें घेर लेते हैं। सलीम मलिक, मुनीर अहमद, अनीस कस्सार, हन्नान सैफी, शमसुद्दीन आदि ने भी जनता से अपील की और खुद भी शपथ ली कि हम भी इस अभियान में बढ़ चढक़र हिस्सा लेंगे और आज से ही प्लास्टिक को अपने जीवन से निकालने का भरपूर प्रयास करेंगे।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.