नई दिल्ली/टीम डिजीटल। जिले की युवा पीढ़ी अपने दम आजकल हर क्षेत्र में झंडे गाढ़ रही है। जिसकी उदाहरण हमें कई बार देखने को मिले हैं। इस फेहरिस्त में अब एक नाम और जुड़ गया है। मुरादनगर क्षेत्र की एक बच्ची मशहूर टीवी प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठकर जिले का नाम रोशन करती नजर आएगी। मुरादनगर के कुम्हैड़ा गांव की अन्विषा त्यागी केबीसी जूनियर्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी।
अन्विषा को फिलहाल टीवी पर प्रसारित हो रहे केबीसी के विज्ञापनों में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ भी देखा जा सकता है। 5 व 6 दिसंबर को उनका यह ऐपिसोड़ पूरे भारत में प्रसारित होगा। केबीसी ज्यूरी ने अन्विषा के परिजनों को इसकी सूचना भेज दी है। चयन से पहले जूरी ने उनसे विभिन्न बिंदुओं पर बातचीत और सवाल किए थे। जिसमें अन्विषा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा।
केबीसी में उनका चयन होने पर परिजन काफी उत्साहित हैं। अन्विषा के पिता पंकज त्यागी प्रापर्टी डीलर हैं और उनकी मां कविता त्याग सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक हैं। 11 वर्षीय अन्विषा पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती हैं। अन्विषा माता पिता की इकलौती संतान हैं और पढऩे में भी अव्वल हैं। पंकज त्यागी ने बताया कि अन्विषा पढ़ाई के साथ खेल, सामान्य ज्ञान में भी आगे रहती हैं।
साथी उद्योगपतियों के सहारे अडाणी एंटरप्राइजेज के FPO को मिला पूर्ण...
राज्यपालों में मोदी के प्रति वफादारी साबित करने की लगी है होड़ :...
एअर इंडिया में पेशाब करने का मामला : आरोपी शंकर मिश्रा को मिली जमानत
अडाणी प्रकरण के बीच बजट 2023 को लेकर BJP ने बनाई देशव्यापी रणनीति
AAP ने कर्नाटक विस चुनाव के लिए एजेंडा तय किया, सभी सीटों पर लड़ेगी...
मोरबी पुल कांड : ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक पटेल ने कोर्ट के समक्ष...
उपराज्यपाल ने सरकारी शिक्षकों को फिनलैंड भेजने के प्रस्ताव पर ‘मंजूरी...
गुजरात : अदालत ने 2013 के दुष्कर्म मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा...
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की 'गुमराह' की रिलीज डेट आई सामने,...
आर्थिक समीक्षा 2023 संसद में पेश, पढ़ें मुख्य बातें